उन्होंने कहा कि अलेवा में बस स्टैंड बनने के बाद प्रतिदिन चंड़ीगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र, उचाना, असंध व जींद जाने के लिए 20 बसों का आवागमन शुरू होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा, जजपा गठबंधन दो पार्टियों का अटूट गठबंधन है। गठबंधन की सरकार सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। अलेवा खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नरवीर नेहरा ने डिप्टी सीएम से खंड के विभिन्न गांव को उचाना एसडीएम की बजाए जींद एसडीएम से जोड़ने की मांग की। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, बीडीपीओ सतबीर सिंह, जीएम रोडवेज बिजेंद्र सिह, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के एसडीओ जयभगवान, जेई पवन कुमार, सरपंच रणधीर चहल, पूर्व सरपंच बलबीर चहल, गुरदेव दुड़ाना, कुलदीप कटवाल, राजबीर लोहान, सरपंच राजकुमार व अलेवा अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान बसावा राम समेत भारी संख्या मे जेजेपी व बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भीड़ में कई लोगों की कटी जेब
डिप्टी सीएम की जनसभा में आए अलेवा, दुड़ाना व बिघाना समेत कई गांव के लोगों की भारी भीड़ में जेब काट ली गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कई लोगों ने इस मामले की शिकायत अलेवा पुलिस को दी गई और कार्रवाई की मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sf3CX2