अग्रवाल क्लब के सदस्यों ने विज से पूछा-पीएम, सीएम और आप कुंवारे, अच्छा काम करने का राज क्या है? - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

अग्रवाल क्लब के सदस्यों ने विज से पूछा-पीएम, सीएम और आप कुंवारे, अच्छा काम करने का राज क्या है?

1. हर कामयाब आदमी के पीछे औरत का हाथ होता है, आपके पीछे किसका हाथ है?

मंत्री-अम्बाला की जनता का। उन्हीं से मुझे 18 घंटे काम करने की ऊर्जा मिलती है।

2. पीएम बैचलर, सीएम बैचलर और आप भी, सभी अच्छा काम कर रहे हैं, कोई राज?

-(हंसते हुए) आप सभी के पास भी ज्यादा चांस हैं।

3. आम आदमी देश की सेवा कैसे कर सकता है?

-अपने आसपास सफाई रख कर। यह भी देश सेवा है।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

अग्रवाल फैलोशिप क्लब की जनरल बॉडी मीटिंग में जहां नए प्रधान फनेश गुप्ता ने टीम के साथ पदभार संभाला वहीं कार्यक्रम में गृहमंत्री अनिल विज को कर्मवीर अवॉर्ड से नवाजा गया। साथ ही कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर मंत्री से कुछ रोचक सवाल भी पूछे गए। मंत्री ने उनके जवाब भी उसी अंदाज में दिए। मौके पर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, संस्थापक राजेंद्र गोयल, प्रदीप गोयल, महेश अग्रवाल मौजूद रहे। मंच संचालन पीयूष अग्रवाल व गौरव गुप्ता ने किया।

अग्रवाल फैलोशिप क्लब ने गृहमंत्री अनिल विज को कर्मवीर अवाॅर्ड दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news the members of the agrawal club asked vij pm cm and you bachelor what is the secret of doing good work


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30zCUVM

ADD











Pages