गुजरात के प्रद्युमन ने कोल्ड स्टोर लगवाने व लोन दिलाने के नाम पर एनआरआई परिवार से 61 लाख रुपए ठगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

गुजरात के प्रद्युमन ने कोल्ड स्टोर लगवाने व लोन दिलाने के नाम पर एनआरआई परिवार से 61 लाख रुपए ठगे

एक परिवार को कनाडा में सेटल कराने के नाम पर 15.25 लाख रुपए ठगने के केस में नामजद प्रद्मुमन की ठगी का एक और मामला सामने आया है। प्रद्मुमन ने एनआरआई परिवार से रायवाली में कोल्ड स्टोरेज लगवाने व लोन दिलाने के नाम पर करीब 61 लाख ठग लिए। प्रद्मुमन गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है और जीरकपुर में सुमैया इंटरप्राइजिज के नाम से दफ्तर खोल रखा है। जीरकपुर के मोना ग्रींस ब्लॉक फ्लैट नंबर 102 का पता दे रखा है।

रायवाली निवासी बलराज सिंह ने बताया कि उनके तीनों बेटे यूके में रह रहे हैं। उनकी इच्छा थी कि एक बेटा अपने देश में आकर रहे। इसलिए परिवार ने मिलकर कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट लगाने की योजना बनाई। इसके लिए करीब साढ़े तीन 3 करोड़ रुपए का लोन लेना था। फरवरी 2018 में पंचकूला सेक्टर-20 की आईडीबीआई शाखा में लोन के लिए आवेदन किया। मैनेजर ने दस्तावेजों में कमी बताकर लोन से मना कर दिया। मैनेजर ने प्रद्मुमन से यह कहकर मुलाकात कराई कि इसकी सुमैया इंटरप्राइजिज के नाम से कंसलटेंसी है और यह बैंक व अन्य फाइनेंशियल संस्थाओं से लोन दिलाने का काम करता है। बलराज ने भरोसा कर लिया। प्रद्मुमन उन्हें लेकर ढकौली में आईडीबीआई की शाखा में गया। उसके बाद एक्सिस बैंक, बैंक अॉफ इंडिया, फेडरल बैंक लेकर गया। यहां लोन दिलाने के नाम पर करंट अकाउंट खुलवाए। कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के लोन के लिए वेल्युअर व वकील की फीस के नाम भी लाखों रुपए ले लिए।

फिर सवा छह-सवा छह लाख के 4 चेक अपनी फर्म सुमैया इंटरप्राइजिज व शिव इंटरप्राइजिज के नाम ले लिए। यह कहा कि जीएसटी की वजह से दाम बढ़ सकते हैं, इसलिए कोल्ड स्टोर लगाने का सामान पहले ही बुक करवा लें। यहीं नहीं लोन के लिए खाली कागजों, स्टांप पेपर व प्रिंटेड पेपर्स पर भी साइन करवाए। आरोपी ने करीब 61 लाख रुपए ठगे। कई महीने झूठे दिलासे देता रहा। 20 लाख ही लौटाए। न सामान दिया, न लोन दिलाया और न बाकी पैसे लौटाए। बलराज ने बाद में अपने प्रयासों से केनरा बैंक से 3.5 करोड़ का लोन मंजूर कराया।

रायवाली के एक परिवार को भी ठगा था

इससे पहले सितंबर 2019 में रायवाली के गांव श्यामडू निवासी मंगल सिंह ने प्रद्मुमन व ढकौली में ब्यूटी सैलून चलाने वाली उसकी प|ी सोनल के खिलाफ 15.25 लाख की ठगी करने का केस कराया था। आरोप था कि सितंबर 2018 में प्रद्मुमन से मुलाकात हुई थी। दोनों ने मान सिंह के बेटे सुनील कुमार, पुत्रवधू रितु व पोते मनिक को कनाडा की स्थाई नागरिकता दिलाने के नाम पर 26 लाख मांगे थे। सवा 15 लाख रुपए एडवांस ले लिए थे। न विदेश भेजा न पैसे लौटाए।

केस दबाने के लिए पुलिस को रिश्वत अॉफर की थी

मंगल सिंह के परिवार ने प्रद्मुमन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। इस पर प्रद्मुमन ने केस दबाने के लिए पुलिस से सेटिंग कर ली थी। एक लाख रुपए में सौदा तय हुआ था, बाद में 35 हजार की रिश्वत लेते पंजोखरा थाने के हेड कांस्टेबल रमेश को विजिलेंस से पकड़वा दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36D24Fp

ADD











Pages