
गुहला-चीका | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से कनेक्शन देने के लिए गुहला ब्लॉक के गांव हेमू माजरा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की शुरुआत 17 मई 2019 में हुई थी और सर्वे के तहत सामने आया था गांव 117 घर हैं, जिनमें से 89 घरों में विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति दी जा रही है। 71 कनेक्शन पहले से वैध हैं और 18 कनेक्शन अवैध पाए गए हैं। सर्वे के दौरान सामने आया था कि 48 घरों में नलों पर टूंटी नहीं है। केंद्र सरकार ने हर घर में पानी पहुंचाने के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने 2022 तक ही लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत जल्द ही गांवों के सौ प्रतिशत घरों में नल से पानी की उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से नलों पर टूंटी लगाने और अवैध कनेक्शन की जगह वैध कनेक्शन से ही पानी लेने की अपील भी की। इस मौके पर विभाग के बीआरसी रघबीर सिंह व सरपंच बीरा राम मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tikCw7