शिव परमात्मा बिंदू रूप है, जिसे मुरली के माध्यम से - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 January 2020

शिव परमात्मा बिंदू रूप है, जिसे मुरली के माध्यम से

शिव परमात्मा बिंदू रूप है, जिसे मुरली के माध्यम से समझा और जाना जा सकता है: बीके सुनीता

भास्कर न्यूज | भिवानी

हरिपुर में ब्रह्माकुमारीज गीता पाठशाला के 20 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजबीर सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज एक ऐसी संस्था है जो 140 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है। जोकि आध्यात्मिक प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी तत्परता से बीके भाई-बहन अध्यात्म कक्षाओं द्वारा छोटे-बड़े हर गांव में पहुंचकर परमपिता परमात्मा शिव के बारे में बारीकी से ज्ञान प्रचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रति अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले मीडिया प्रभारी बीके धर्मबीर को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

बीके सुनीता ने कहा कि शिव परमात्मा बिंदू रूप है जिसे समझने और जानने के लिए रोजाना मुरली द्वारा परमात्म संदेश को सुनें व अपने विचारों में दृढ़ता और सहनशीलता के जो टिप्स दिए जाते हैं उनकी बारीकी को समझें और अपना जीवन सुखमय बनाएं। इस अवसर पर बीके प्रेम, बीके किरण, बीके लक्ष्मी, बीके संतरा, बीके बिमला, बीके नीलम, बीके सुशिला, बीके संतरा देवी समेत अनेक ब्रह्माकुमार-कुमारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tAxLRa

ADD











Pages