‘खेलो इंडिया’ में हरियाणा की कबड्डी टीमें जीती, कोच सत्यवान का स्वागत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

‘खेलो इंडिया’ में हरियाणा की कबड्डी टीमें जीती, कोच सत्यवान का स्वागत

‘खेलो इंडिया’ में हरियाणा की कबड्डी टीमें जीती, कोच सत्यवान का स्वागत

भास्कर न्यूज|भिवानी

गुवाहटी में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला व पुरुषों की टीमें लगातार दूसरी बार विजेता बनी हैं। इन विजेता टीमोंं के कोच सत्यवान हैं जिनका इस उपलब्धि पर स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया और टीमों की जीत को पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताई।

गुवाहाटी में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हरियाणा की अंडर-17 व 21 आयु वर्ग में महिला व पुरूषों की टीमों ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। खास बात ये है कि ये टीमें दूसरी बार गोल्ड विजेता बनी हैं। कोच सत्यवान से कड़ी मेहनत व गुर सीख कर ये खिलाड़ी हर बार अपने प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर कोच सत्यवान काे सेठ किरोड़ीमल राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ ने स्वागत किया। प्रिंसिपल शिव कुमार ने बताया कि कोच सत्यवान के नेतृत्व में खेलने वाली हरियाणा की टीमें खेलो इंडिया प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत कर लाई है। उन्होंने कहा कि ये केवल भिवानी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कोच सत्यवान ने बताया कि उनकी टीमों ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि उनकी टीमें भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करें। इस अवसर पर हसला प्रधान अत्तर सिंह मलिक, राजकुमार पंघाल, सुदामा, दिलबाग सिंह, सतबीर, संदीप कुमार, मंजू सिवाच, संतोष, प्रोमिला नागिल, भुवनेश, जयसिंह आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G3TYK9

ADD











Pages