सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, आनंद, भगत सिंह, सुनीता, नीतू, अनीता आदि का कहना है कि नगरपालिका में करीब 100 कच्चे व पक्के कर्मचारी लगे हैं। करीब तीन माह से कर्मचारियों को उनका रूका मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय न मिलने से घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मानदेय को लेकर अधिकारियों से लेकर विधायक के सामने अपना दुखड़ा रो चुके हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। नपा अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के साथ ही स्टाफ का भी मानदेय रूका है, नपा में डीडी पावर को लेकर उच्चाधिकारियों को लिखा है, लेकिन किसी तरह का समाधान नहीं निकल पा रहा है।
गन्नौर. मानदेय न मिलने पर नगरपालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T4pU8W