एक कोशिश टूगेदर वी कैन संस्था ने खुद बनाकर बांटे ब्रेड-चाय - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 January 2020

एक कोशिश टूगेदर वी कैन संस्था ने खुद बनाकर बांटे ब्रेड-चाय

एक कोशिश टूगेदर वी कैन संस्था ने शुक्रवार को शुभारंभ 2020 कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की महिला सदस्यों ने एसडी टोडलर स्कूल के बाहर गरीबों को ब्रेड, चाय व कंबल का वितरण किया। फाउंडर निक्की ढिल्लों ने बताया कि संस्था का इस साल का यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें उन्होंने लगभग 3 हजार लोगों को चाय व ब्रेड का वितरण किया गया। ब्रेड व चाय संस्था सदस्याें ने स्वयं ही तैयार की थी। ढिल्लाें ने बताया कि 25 जनवरी को संस्था की पहली एनिवर्सरी है जिसमें एक साेशल प्रोजेक्ट किया जाएगा। इसके साथ ही इस साल के प्रोजेक्ट्स में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, ट्रैफिक अवेयरनेस कैंप, टैलेंट हंट के विजेता स्टूडेंट्स को टैलेंट कोचिंग दिलाना अादि शुमार है। गौरतलब है कि संस्था ने पिछले साल कई सामाजिक कार्य जैसे- रोटरी स्कूल में कंपीटिशन, उम्मीद में कंपीटिशन, स्लम एरिया के लिए चिल्ड्रन डे, मोटिवेशन सेमिनार, अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए टैलेंट हंट आदि प्रोजेक्ट करवा चुकी है। कार्यक्रम में मनी बख्शी, इशिता भाटिया, राखी जुनेजा, रमन बासन, हरप्रीत ढिल्लों, श्वेता बवेजा, अनु अग्रवाल और राजदीप सिंह ने अपना योगदान दिया।

अम्बाला | कैंट में एक काेशिश संस्था की सदस्य पकोड़े तैयार करती और लोगों को बांटती हुईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news in an effort together we can institution distributed bread and tea
Ambala News - haryana news in an effort together we can institution distributed bread and tea


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36JN9cz

ADD











Pages