दिल्ली छोड़ने की डेडलाइन पूरी होने से पहले जामा मस्जिद पहुंचे चंद्रशेखर, पढ़ी संविधान की प्रस्तावना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

दिल्ली छोड़ने की डेडलाइन पूरी होने से पहले जामा मस्जिद पहुंचे चंद्रशेखर, पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

नई दिल्ली .नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार का रोजा रखकर जामा मस्जिद और तुर्कमान गेट में शांतिपूर्वक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं कोर्ट से सशर्त बेल मिलने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार सुबह तुगलकाबाद स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहां से आकर उन्होंने शीशगंज गुरुद्वारा आकर माथा टेका। फिर अपने समर्थकों के साथ जामा मस्जिद प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे। फिर चंद्रशेखर ने प्रदर्शनकारियों के साथ जामा मस्जिद के गेट नंबर एक पर सामूहिक रूप से संविधान की मूल प्रस्तावना पढ़ी।

इस अवसर पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह अदालत के आदेश का पूरा सम्मान करेगा और 24 घंटे के भीतर दिल्ली छोड़ देगा। लेकिन केंद्र सरकार के काले कानून के खिलाफ उसका संघर्ष जारी रहेगा। आजाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी ताकत पहचाननी है और अपनी एकता को बनाए रखना है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। दिल्ली छोड़ने तक चंद्रशेखर के साथ क्राइम ब्रांच के 2 पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर जामा मस्जिद और तुर्कमान गेट के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दिल्ली पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन के चलते तुर्कमान गेट में मेन मार्केट की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

तुर्कमान गेट पर महिलाओं और पुरुषों ने किया प्रदर्शन

जामा मस्जिद और तुर्कमान गेट पर प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर सीएए और एनआरसी से आजादी के नारे भी लगाए। तुर्कमान गेट पर जहां महिलाओं व पुरुषों ने प्रदर्शन किया। वहीं जामा मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय और भीम आर्मी समर्थकों ने संयुक्त रूप से विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एनपीआर, एनआरसी का भी जमकर विरोध किया। इस प्रदर्शन में कई पार्टी के लोग व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिन्होंने इस प्रदर्शन को चुनावी दौर में भुनाने की कोशिश भी की।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सभी संवेदनशील प्वाइंटों पर प्रदर्शन से पूर्व ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। जगह-जगह स्थानीय पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात थे। विरोध प्रदर्शन के शांतिपूर्वक समापन के बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। शुक्रवार को हुए इस विरोध-प्रदर्शन में जामा मस्जिद पर करीब 300 से 400 लोग और तुर्कमान गेट में करीब 200 लोग शामिल थे। इसके अलावा दोपहर की नमाज के बाद पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद जगहों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया।

शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों ने भारत का नक्शा बना कर विरोध जताया

शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों ने भारत का नक्शा बना कर विरोध जताया है। पहले मिनी इंडिया गेट का निर्माण प्रदर्शन स्थल पर किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने फुटओवर ब्रिज और आस-पास की ग्रिल से लोहा काट कर भारत के नक्शे का निर्माण किया है। नक्शे में लिखा गया है कि वी द पीपुल ऑफ इंडिया, रिजेक्ट सीएए, एनपीआर व एनआरसी।

नोएडा जाने के लिए खोला नया विकल्प
कालिंदीकुंज-नोएडा की तरफ जाने वाला रास्ता प्रदर्शनकारियों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं खोला जा सका। दिल्ली पुलिस की एक सड़क को खोलने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने ठुकरा दी। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने नोएडा जाने की लोगों की परेशानी दूर करने के लिए एक नया विकल्प तैयार किया है। एक सड़क से कई चरणों में लग रहे बेरिकेड्स को हटाया है। ताकि सरिता विहार के रास्ते मदनपुर खादर के पुल का प्रयोग करते हुए लोग नोएडा की तरफ जा सके। दिल्ली पुलिस ने शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों से सड़क को खाली करने की अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जामा मस्जिद पर सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iB4ey

ADD











Pages