यूटिलिटी कोर्ट में चल रहे सड़कों पर बेसहारा गोवंश केस में याची एवं अधिवक्ता रोहित जैन की तरफ से ईओ के खिलाफ वारंट जारी किए जाने की मांग के बाद गुरुवार को निगम के अधिवक्ता विवेक महर्षि व सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट की चेयरमैन डॉ. सरिता गुप्ता व सदस्य एसके टकियार ने निगम को कैटल पौंड को लेकर रखे प्रस्ताव पर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा। इसके साथ ही निगम अधिकारियों को गोशालाओं के इंतजाम व जरूरतों पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
हालांकि, बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद वीरवार को भी ईओ कोर्ट नहीं पहुंचे। इससे पहले ईओ के पेश नहीं होने को लेकर याची ने कोर्ट से वारंट जारी करने की मांग रखी थी। इसके बाद कोर्ट ने एक्ट में उल्लेखित प्रावधान के तहत कोर्ट को अवगत कराने के लिए कहा था और केस की सुनवाई स्थगित कर दी थी। अब मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी काे हाेगी।
भास्कर फालोअप
16 जनवरी को छपी खबर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30xvNNB