नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 January 2020

नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले नाबालिग लड़की का अपहरण किया और दूसरे गांव में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं आरोपियों ने मोबाइल में वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। एक महीने बाद वीडियो वायरल होने पर पीड़ित परिवार को वारदात की जानकारी हुई। जांच अधिकारी एएसआई शोभा ने कहा कि 25 जनवरी को शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपियों को भौंडसी जेल भेज दिया।

सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात 13 दिसंबर 2019 की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि नाबालिग लड़की सुबह 11 बजे भैंस बांधने के लिए प्लाट में गई थी। इस दौरान उमरा गांव का फैसल पुत्र छोटा व रिशु पुत्र जानू एक नाबालिग लड़की को जबरन कार में बैठा कर जाटका गांव में ले गए। इस दौरान दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म की मोबाइल में वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे डाली। वहीं वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को उसके गांव में समीप छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात 13 दिसंबर 2019 की है

महिला थाना नूंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nuh News - minor girl kidnapped and gang raped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RzR0DT

ADD











Pages