
फरीदाबाद| नगर निगम के नव नियुक्त निगम कमिश्नर यश गर्ग ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। निगम का पहला दिन होने के कारण अधिकारियों के साथ औपचारिक चर्चा कर परिचय प्राप्त किया। वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी यश गर्ग ने औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग के निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव हरियाणा कौशल मिशन, निदेशक खाद्य पूर्ति विभाग, कानफेड के प्रबंध निदेशक, भिवानी और पलवल में बतौर एसडीएम तथा कुरुक्षेत्र, जींद एवं फतेहाबाद में एडीसी तथा रेवाड़ी में डीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZUPIG9