
नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला ने सामाजिक जागरुकता के लिए पोषक ग्राम गोष्ठी का आयोजन गांव खुड्डा कलां में किया। इस अवसर पर प्राचार्य अश्विनी कुमार, आचार्य गोपाल चौहान, जसबीर चौहान, कमलेश चौहान व गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य अश्विनी कुमार ने अपने उद्बोधन में उपस्थित अभिभावकों व गणमान्य व्यक्तियों से अपने बच्चों को पोषक आहार, अपनी संस्कृति के प्रति निष्ठा, देश प्रेम की भावना व अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया ताकि एक सुदृढ़ व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
खुड्डा कलां गांव में नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला में पोषक दिवस मनाया। प्राचार्य अश्वनी कुमार सरस्वती वंदना करते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36vACJt