कैंप में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

कैंप में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली

अम्बाला | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेड़ा में चल रहे एनएसएस कैंप के छठे दिन के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्राध्यापक अमन मल्होत्रा का प्रिंसिपल नरेंद्र राणा ने स्वागत किया। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ डिजिटल इंडिया पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का सबसे अहम उद्देश्य तकनीक के माध्यम से आम लोगों का जीवन सरल बनाना है। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता महेश नगर थाने के एसएचओ सतीश कुमार रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने पोक्सो एक्ट पर चर्चा की। कार्यक्रम के योजनाधिकारी श्रीदत्त ने पुलिस की आत्मकथा पर एक कविता प्रस्तुत की। अंत में स्वयंसेवकों के हेड आशिमा और प्रदीप ने सतीश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सपेड़ा में चल रहे एनएसएस कैंप के दाैरान बच्चे एवं एसएचओ सतीश कुमार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news sworn to follow traffic rules in camp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QY1zPI

ADD











Pages