एसडीएम मिड्ढा ने पुलिस डीएवी स्कूल के नजदीक से रैली को रवाना किया
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण मिल सके। यह बात एसडीएम गौरी मिड्ढा ने भारत पेट्रोलियम द्वारा पुलिस डीएवी स्कूल के नजदीक आयोजित सक्षम साइकिल रैली को रवाना करने से पहले कही। भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक (रिटेल) विपिन दास वंसवाल ने एसडीएम का अभिनंदन किया। इस मौके पर बच्चों व लोगों का पेट्रोलियम पदार्थों का कम प्रयोग करने की शपथ दिलवाई गई। साइकिल रैली में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पैट्रोलियम पदार्थों के कम प्रयोग व साइकिलिंग से होने बारे लाभों के बारे में बच्चों से प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने किया। भारत पेट्रोलियम से अजय कोडा, योगेश व डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30Au625