प्राधिकरण ने आधा अधूरा जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया। चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने प्राधिकरण से पूछा था कि हरियाणा में कुल कितने टोल प्लाजा अभी संचालित हो रहे हैं। इसके जवाब में प्राधिकरण ने बताया कि केवल दो टोल प्लाजा का पूरे हरियाणा में संचालन हो रहा है। जबकि फरीदाबाद और पलवल में ही इनकी संख्या दो से अधिक है। इसी तरह निर्माणाधीन टोल प्लाजा के बारे में भी सही जानकारी नहीं दी। प्राधिकरण ने दिए अपने जवाब में बताया कि केवल एक टोल प्लाजा निर्माणाधीन है। जबकि पलवल आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही दो टोल प्लाजा वर्तमान में निर्माणाधीन है। चोपड़ा ने ये भी बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों के पास हरियाणा में मासिक टोल प्लाजा से होने वाली इनकम के आंकड़े तक उपलब्ध नहीं है। इस मामले को वह राज्य सूचना आयोग के पास लेकर जाएंगें ताकि टोल प्लाजा की असलियत जनता के सामने आ सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36bft6t