अलावलपुर गांव के तालाब से संबंधित परिवाद की सुनवाई के - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

अलावलपुर गांव के तालाब से संबंधित परिवाद की सुनवाई के

अलावलपुर गांव के तालाब से संबंधित परिवाद की सुनवाई के दौरान डीसी नरेश नरवाल ने सहकारिता मंत्री को सुझाव दिया कि इस कार्य को तालाब प्राधिकरण से अप्रूव कराकर मॉडल के तौर पर विकसित किया जा सकता है। जिस पर मंत्री ने तुरंत आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए। बड़ौली खंड के प्रहलादपुर गांव में पिछड़ा वर्ग की चौपाल व पंचायती प्लाटों पर अवैध कब्जों की शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम होडल को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायती की जमीन पर जो भी अवैध कब्जे हो उन्हें तुरंत हटाया जाए और चौपाल के निर्माण से संबंधित अनियमितता मिलने पर सरकारी धनराशि की रिकवरी की जाए। बहीन गांव में सड़क संबंधी परिवाद पर सुनवाई करते हुए सहकारिता मंत्री ने तुरंत लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति के दो सदस्यों के साथ मिलकर प्रशासन की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37B9f0K

ADD











Pages