राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गल के एनएसएस शिविर के छठे दिन संस्कृत प्राध्यापक सहीराम शर्मा ने “भारतीय संस्कृति में योग दर्शन का महत्व” विषय पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी। उन्होंने “चित्त वृत्ति निरोध” को योग की संज्ञा दी।
श्रीमद् भागवत गीता का उदाहरण देते हुए उन्होंने चंचल मन को अपने वश में करने की विधियों से परिचित करवाया। मीनाक्षी ने स्वयंसेवकों को कविता के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जीवन में अनुशासन, त्याग और सहयोग के नियमों का पाठ पढ़ाया। स्वयंसेवकों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र नग्गल तथा स्कूल प्रांगण को स्वच्छ बनाया।
माैके पर जिला एनएसएस समन्वयक तथा कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार ने मीनाक्षी तथा जिला युवा विकास संगठन के अध्यक्तरुण कौशल को प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
छात्रा को सम्मानित करते जिला युवा विकास संगठन के अध्यक्ष तरुण कौशल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35u9QQv