कोहरे में विजिबिलिटी शून्य के बराबर गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

कोहरे में विजिबिलिटी शून्य के बराबर गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट

जनवरी माह में मकर संक्राति के बाद से सर्दी ने दोबारा अपनी दस्तक दे दी है। जिले में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी घनी धुंध छाई रही। इस कारण विजिबिलिटी लगभग जीरो के बराबर रही। धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे बाद निकली धूप ने कुछ राहत दी। शाम ढलते ही एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी और लोगों को अलाव, रूम हीटरों का सहारा लेना पड़ा। काेहरे के साथ तापमान हिमांक पर या इससे नीचे चले जाने से वायु में उपस्थित जलवाष्प द्रव रूप में परिवर्तित न होकर सीधे ही सूक्ष्म हिमकणों में परिवर्तित हो गए। काेहरे का प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा। शनिवार को गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने सुबह के आगमन समय से 4 घंटे की देरी से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भिवानी जंक्शन पर पहुंची। वहीं कुछ अन्य साधारण पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।

दिन मेें कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादल छाने की वजह से सर्द हवाएं चलती रहीं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब कुछ दिन सुबह और शाम के समय धुंध छाने के आसार हैं लेकिन दिन के समय आसमान साफ रह सकता है। काेहरे ने शनिवार से एक बार दाेबारा से शहर काे अपने आगोश में ले लिया। इससे दिन में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री व न्यूनतम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। आमतौर पर सर्दी का मौसम प्रदेश में नवंबर से फरवरी महीने तक रहता है।

मौसम अलर्ट विज्ञानियों के अनुसार 21 तक ऐसा ही माैसम रहने के अासार

भिवानी। शनिवार सुबह घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच लाइट जलाकर चलते वाहन व स्कूल जाते हुए एक छात्र।

ऐसे बनता है कोहरा... मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कोहरा वास्तव में एक निम्नस्तरीय मेघ ही होता है। वायु मंडल में उपस्थित जल वाष्प जब ओसांक से नीचे जाती है पर हिमांक से ऊपर रहती है उस स्थिति में पानी की छोटी छोटी बूंदें वायुमंडल में देर तक लटकी रहती हैं। कई बार जब कोई गर्म और आर्द्र वायु ठंडे धरातलीय इलाके से गुजरती हैं तो सघनित होकर कोहरे का रूप लेती हैं। इस स्थिति में दृश्यता बहुत कम हो जाती है। इस प्रकार का कोहरा प्रदेश में दिसंबर-जनवरी में बनता रहता है।

अागामी चार दिनों का तापमान पूर्वानुमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

19 जनवरी 16.0 6.0

20 जनवरी 17.0 6.0

21 जनवरी 17.0 7.0

22 जनवरी 17.0 7.0

जानें कैसा रहेगा माैसम..मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाएगी। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। 22 जनवरी से मौसम खुलेगा, जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। माैसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में दाे से तीन डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में दाे से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news visibility in fog equals zero many trains including gorakhdham express


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R6m1yT

ADD











Pages