तेज रफ्तार डंपर ने बाइकसवार रेडियो मैकेनिक को कुचला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

तेज रफ्तार डंपर ने बाइकसवार रेडियो मैकेनिक को कुचला

आइटीआई मोड़ सेक्टर-13 टी-प्वाइंट पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर सवार होकर आ रहे एक रेडियो मैकेनिक को कुचल डाला। रेडियो मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीटीएम चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले किया।

सेक्टर-13 निवासी चांद सिंह बराड़ ने बताया कि उनका छोटा भाई 45 वर्षीय गुलाब सिंह उसके साथ ही सेक्टर-13 में रहता था। उसने बताया कि वह रेडियो मैकेनिक का काम करता था और नया बाजार स्थित एक दुकान पर कार्यरत था। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोजाना की तरह वह अपनी बाइक पर सवार होकर सेक्टर-13 घर आ रहा था। उसने बताया कि आईटीआई मोड सेक्टर-13 के टी प्वाइंट पर रात को जेल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर कुचल डाला। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सरकारी एंबुलेंस से उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बीटीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन की। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई चांद सिंह बराड़ की शिकायत पर फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित डंपर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news high speed dumper crushes biker wise radio mechanic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sCj4g6

ADD











Pages