
लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में डीसी रवि प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्लियरेंस कमेटी, जिला स्तरीय शिकायत कमेटी तथा व्यापारी वर्ग जिला स्तरीय शिकायत कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 28 केसों व 7 शिकायतों को रखा गया, जिनमें जिला नगर योजनाकार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड, शहरी स्थानीय निकाय तथा जिला परिषद आदि से संबंधित मामले रखे गए। उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को जल्द ही सभी मामलों का निपटान करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन डीसी एवं कमेटी चेयरमैन रवि प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कमेटी सदस्यों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 39 आवेदकों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से 25 संतोषजनक केसों को ऋण देने हेतू बैंकों के पास भिजवाने की सिफारिश की गई। डीसी ने कहा कि कपड़े व जूट से संबंधित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट केवीआईसीऑनलाइन डॉट जीओवीट डॉट आईएन पर जाकर जो बेरोजगार पांचवीं व दसवीं पास भी इस पर अप्लाई कर सकते हैं। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के उप निदेशक जीसी लांगयान, एलडीएम अनिल कुमार मीणा, केवीआईसी से एसएस तरड, केवीआईबी से औम प्रकाश भाटिया, आईटीआई से सुभाष धतरवाल व एसबीआई आरसेटी से राखी आदि मौजूद रहे।
फतेहाबाद। पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदकों के साक्षात्कार लेते डीसी रवि प्रकाश गुप्ता व अन्य कमेटी सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37LXh4G