
टोहाना | एक विवाहिता ने अपने पति पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। टोहाना पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के तुलसी नगर निवासी मोनिका निवासी ने बताया कि उसके पति जय विकास के खिलाफ उसने 30 सितंबर 2018 को दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज करवाया था। अब उसके पति ने उसकी ई-मेल आईडी पर केस वापस लेने के लिए धमकी भरा ई-मेल भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37LlRCu