नागरिकता कानून का भ्रांतियों का निवारण किया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

नागरिकता कानून का भ्रांतियों का निवारण किया

अम्बाला | रोटरी मूक बधिर विद्यालय में राष्ट्रभाषा विचार मंच ने नागरिकता संशोधन कानून विषयक बौद्धिक परिचर्चा कराई। इसका लक्ष्य कानून को समझना तथा इस विषय में व्याप्त भ्रांतियों का निवारण करना रहा। सरस्वती वंदना के उपरांत महामंत्री डॉ. जय प्रकाश गुप्त ने बुद्धिजीवियों में कानून की प्रतियों का वितरण कर सभी से इसे पढ़ने व समझने का अनुरोध किया। उन्होंने कुछ सेक्युलर व शरारती तत्वाें द्वारा अनेक स्थानों पर भ्रमोत्पत्ति से अराजकता के षड्यंत्र के प्रति चिंता जताई। परिचर्चा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भुवनेश, भारत संचार निगम से संजय प्रधान, शिक्षक डॉ. सुरेश लखनपाल, विद्यालय के प्राचार्य व मंच के उपप्रधान उदय ठाकुर, कवि रोहित मिश्र, भाजपा से आरुषि सिंह व गृहणी देवकी गुप्ता ने कानून के समर्थन में विचार प्रस्तुत किए। एकमत से सभी ने नागरिकता संशोधन कानून काे लेकर भ्रम व आशंकाओं को दूर करने के प्रयास का संकल्प लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news troubleshoot citizenship law


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R8OXpZ

ADD











Pages