चीनी मिल को लेकर मंत्री का घेराव, इधर, दुष्कर्मी को फांसी की मांग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

चीनी मिल को लेकर मंत्री का घेराव, इधर, दुष्कर्मी को फांसी की मांग

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद/पलवल

सोमवार को फरीदाबाद से पलवल तक विरोध प्रदर्शन होता रहा। इससे दोनों शहरों में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों जिलों के पुलिस प्रशासन के अधिकारी विरोध प्रदर्शन को रोकने और जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। बल्लभगढ़ में लोगों ने 15 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर को फांसी देने और परिवार को सहायता राशि देने की मांग कर तीन घंटे तक रोड जाम रखा तो पलवल में शुगर मिल न चलने से नाराज किसानों ने मंत्री का घेराव कर हाईवे जाम कर दिया।बल्लभगढ़-सोहना रोड तीन घंटे रहा बाधित

हफ्ते का पहला वर्किंग डे होने के कारण सोमवार को भारी संख्या में वाहन चालक बल्लभगढ़ से सोहना और सोहना से बल्लभगढ़ की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग सड़क पर आ गए और 15 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर को फांसी देने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास करती रही लेकिन प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे।

रोष: फरीदाबाद में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई

रोड पर जमा लोगों ने पुलिस प्रशासन पर कोई सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हैदराबाद में डॉक्टर के आरोपियों की तरह जल्द से जल्द सजा दी जाए। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर 58 थाने की पुलिस और एसडीएम बड़खल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी अभी बात कर ही रहे थे कि अचानक किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंक कर इस प्रदर्शन को उग्र करने का प्रयास किया। उधर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में अभी कोई खास सुधार नहीं हुआ है। परिजनों ने बताया कि बच्ची को अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी अभी डॉक्टर इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

फरीदाबाद. बल्लभगढ़ सोहना रोड पर दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जाम लगाते लोग।

पलवल. पंचायत भवन के मुख्यद्वार पर पहुंचकर किसान अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए व रोकता पुलिसबल।

किसानों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की

पलवलव में चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन होने के बाद भी अभी तक शुगर मिल न चलने से नाराज सैकड़ों की संख्या में किसानों ने सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल का घेराव कर नारेबाजी की। पंचायत भवन में घुसने को लेकर पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। आखिर में गुस्साए किसानों ने गेट पर भी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर एक साइड जाम लग गया। मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।

बैठक छोड़कर मंत्री को आना पड़ा बाहर

किसानों का प्रतिनिधि मंडल सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल से बात करने के लिए पंचायत भवन के अंदर पहुंचा तो किसानों की नाराजगी को देखते हुए मंत्री को ग्रीवांस कमेटी की बैठक बीच में छोड़कर ही बाहर आकर किसानों से बात करनी पड़ी। मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि दो दिन में चीनी मिल सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा। मिल में किसानों का जो गन्ना है, उसे लादकर रोहतक व महम की शुगर मिल में भेजवाना का कार्य किया जा रहा है।

आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

सहकारिता मंत्री के आश्वासन के बाद भी किसान दोबारा ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्र हुए। किसानों ने कहा कि जब तक उनका पूरा गन्ना नहीं लिया जाता और शुगर मिल सुचारू रूप से नहीं चलती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। तीन दिन तक उन्हें मंत्री के आश्वासन पर कार्य होता हुआ दिखाई नहीं दिया तो तीन दिन बाद किसानों ने डीसी का घेराव करने की चेतावनी दी।

घेराव का घटनाक्रम

10:45 बजे किसान चीनी मिल पर एकत्रित हुए।

10:50 बजे किसान चीनी मिल से पलवल के लिए रवाना हुए।

11:10 बजे किसान ट्रैक्टरों के द्वारा ताऊ देवीलाल पार्क में पहुंचे।

12:00 बजे किसान ताऊ देवीलाल पार्क से पंचायत भवन के लिए प्रदर्शन करते हुए रवाना हुए।

12:20 बजे किसान पंचायत भवन के मुख्यद्वार पर पहुंचे और घेराव कर वहीं बैठ गए।

12:22 बजे किसानों के बैठने के बाद हाईवे-19 पर दिल्ली से आगरा जाने वाली साइड जाम हो गई।

12:40 बजे किसानों का प्रतिनिधि मंडल पंचायत भवन के अंदर मंत्री से मुलाकात करने गया।

12:55 बजे किसानों का प्रतिनिधि मंडल मंत्री से मिलने के बाद वापस बाहर आया।

1:00 बजे किसान पंचायत भवन से उठकर दौबारा ताऊ देवीलाल पार्क के लिए रवाना हुए।

1:15 बजे जिला पुलिस ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

डॉ. बनवारी लाल से वार्ता करने के बाद ज्ञापन सौंपते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - minister39s siege about sugar mill here demand to hang the rapist
Faridabad News - minister39s siege about sugar mill here demand to hang the rapist
Faridabad News - minister39s siege about sugar mill here demand to hang the rapist


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rZe9Wb

ADD











Pages