पौधे लगाने के नाम पर किसान से धोखाधड़ी करने के दो अाराेपी पकड़े - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

पौधे लगाने के नाम पर किसान से धोखाधड़ी करने के दो अाराेपी पकड़े

पौधे लगाने का झांसा देकर अलेवा के एक किसान के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में कैथल की राधास्वामी काॅलोनी निवासी दो आरोपियों अमित व अनिल को अलेवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच अधिकारी एसआई सत्यवान ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत ले ली है। एक आरोपी का घर का पता सही न होने के कारण पुलिस काबू नहीं कर सकी है।

विदित रहे कि वर्ष 2017 में सीएम विंडो से आई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अलेवा निवासी एक किसान के बयान पर कैथल की एक पौधे लगाने का झांसा देकर रुपए हड़पने वाली एक फर्जी कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अलेवा निवासी किसान राजबीर ने सीएम विंडो पर दी शिकायत मे बताया कि उन्होंने कैथल के जाट स्कूल के सामने खोली गई एक ग्लोबल प्लेटिनम टेक्नोलाॅजी कंपनी चलाने वाले कैथल की राधास्वामी काॅलोनी निवासी अनिल ने तीन एकड़ खेत में एक स्कीम के तहत 1500 पौधे लगवाने की बात कही थी।

अनिल ने राधा स्वामी काॅलोनी कैथल के ही अमित से मुलाकात कराने पर दोनों लोगों ने मौका देखकर तीन एकड़ खेत में पौधे लगवाने का भरोसा दिया था। उन्होंने पौधे लगाने के लिए खर्च के तौर पर 32 हजार रुपए कंपनी को अदा करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जाट स्कूल के सामने खोली गए फर्जी कार्यालय में कैथल निवासी अनिल, अमित, मनोज, सचिन व राधानगर सहारनपुर निवासी गुरमीत व जितेंद्र को दो बार में 16-16 हजार रुपए की राशि अदा कर दी। राशि अदा करने के कुछ समय बाद कैथल कार्यालय में जाने पर अलावा कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्हाेंने मामले की छानबीन कर शिकायत सीएम विंडो पर देकर मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई करवाने का अनुरोध किया था। पुलिस ने सीएम विंडो से आई शिकायत के आधार पर अलेवा निवासी एक किसान के बयान के आधार पर कैथल की एक पौधे लगाने का झांसा देकर पैसे हड़पने वाली फर्जी कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fyw6y0

ADD











Pages