ज्योतिष एवं कर्मकांड खंड का उद्घाटन आठ काे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 January 2020

ज्योतिष एवं कर्मकांड खंड का उद्घाटन आठ काे

ज्योतिष एवं कर्मकांड खंड का उद्घाटन आठ काे

भिवानी |
गोशाला मार्केट रोड स्थित श्रीसनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आठ जनवरी को ज्योतिष व‌ कर्मकांड खंड का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराण करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य विनय मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय भारत सरकार द्वारा महाविद्यालय में कर्मकांड, संस्कृत टंकण एवं आशुलिपि आदि कोर्स इस नए खंड में संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर हवन किया जाएगा। समारोह में खाकी बाबा मंदिर के महंत राम कृपालु दास महाराज का सानिध्य रहेगा जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश प्रह्लाद सिंह करेंगे।



ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

भास्कर न्यूज|भिवानी

बागपत में संपन्न आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग अकादमी के चार मुक्केबाजों ने तीन सिल्वर व एक कांस्य पदक हासिल किया। यह जानकारी देते हुए प्रशिक्षक कोच संजय श्योराण ने बताया कि कुनाल ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, दीपक सिंह ने 64 किलोग्राम में सिल्वर, रोहित ने 60 किलोग्राम में सिल्वर व गौरव सिवाच मिताथल ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में ब्राॅन्ज मैडल प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि चारों मुक्केबाजों का चयन 22 फरवरी को उड़ीसा में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी योगेश का 52 किलोग्राम, साहिल सैनी का 64 किलोग्राम व महिला वर्ग में मोनिका का 51 किलोग्राम भार वर्ग में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चयन हुआ है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों व चयनित खिलाड़ियों का अकादमी प्रांगण में स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ugKGH

ADD











Pages