सभी उम्र की महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है सखी मंच : नरेंद्र - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 January 2020

सभी उम्र की महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है सखी मंच : नरेंद्र

महिलाओं की समाज में भागेदारी बढ़ाने के लिए दिवाना गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सखी मंच का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सखीमंच, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। सखी मंच के लीगल काउंसलर नरेन्द्र कुमार ने सखी मंच के बारे में बताया तथा मंच तक पहुंच बनाने के लिए हैल्पलाइन नंबर 181, 1091 आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दौर में महिलाओं की समाज में भागेदारी बढ़ाने के लिए सखी मंच कारगर कदम है। सखी मंच का उद्देश्य सभी उम्र की महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है।

सखी मंच से निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिवार समुदाय के अंदर एवं कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित हुई महिलाओं की समस्या निवारण के साथ सुविधा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में पोषण अभियान के तहत कार्यरत अधिकारी सुरेन्द्र सन्धा व अधिकारी किरण ने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर आयरन की गोलियां खाने व खून की जांच कराने की सलाह दी। इस मौके पर सरपंच पूनम देवी ने सभी महिलाओं को कन्या भू्रण हत्या न करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लडक़ा-लडक़ी में कोई अंतर न समझे। दोनों को ही एक जैसी शिक्षा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। जागरूकता शिविर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमरजीत कौर, रमेश, सुखो देवी सहित महिलाएं व किशोरियां उपस्थित रही।

गांव दिवाना में सखी मंच जागरूकता शिविर में उपस्थितजन को जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jakhalmandi News - haryana news sakhi manch provides a platform to women of all ages narendra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382yOs3

ADD











Pages