स्पष्टीकरण मांगने पर अध्यापक संघ ने जताया रोष - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 7 January 2020

स्पष्टीकरण मांगने पर अध्यापक संघ ने जताया रोष

शिक्षा विभाग द्वारा डाइट मताना में चल रहे अंग्रेजी अध्यापकों के प्रशिक्षण कैम्प का बहिष्कार करने के बाद विभाग द्वारा अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगे जाने पर संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान सुरजीत दुसाद के नेतृत्व में सहायक परियोजना अधिकारी महावीर सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा। इस मामले में अध्यापक संघ ने कहा कि 1 से 15 जनवरी तक होने वाले शीतकालीन अवकाश में ऐसे कैम्पों का आयोजन करना गलत है। प्रतिनिधिमंडल में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह, अध्यापक संघ के ब्लाक प्रधान राधेश्याम, जिला कमेटी सदस्य रामनिवास शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35AKPmC

ADD











Pages