धमनियों को नुकसान पहुंचाता है तला हुअा भाेजन: डॉ. मदन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 7 January 2020

धमनियों को नुकसान पहुंचाता है तला हुअा भाेजन: डॉ. मदन

स्वस्थ शरीर जीवन का आधार है। स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण चीज है। यह बात पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योगाचार्य डाॅ. मदन गोपाल आर्य ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के समापन सत्र में योगाभ्यास व ध्यान करवाते हुए कही। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश दहिया थे। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि यथासंभव जंक फूड व फास्ट फूड से दूर रहें। कई दिनों में एक बार तला हुआ भोजन करना ठीक है लेकिन हर सप्ताहांत ऐसा भोजन करना आपकी धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। इस अवसर पर शिक्षाविद् सर्वजीत मान, एनएसएस प्रभारी शिखारानी, संतोष रानी, राधिका रानी, मनजीत कौर उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35yt0Va

ADD











Pages