लाइन में फाॅल्ट, बिघाना गांव की बिजली रही ठप - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

लाइन में फाॅल्ट, बिघाना गांव की बिजली रही ठप

दुडाना 33 केवी पावर हाउस से जोड़े गए बिघाना गांव की बिजली सप्लाई बुधवार अल सुबह गायब होने के बाद दिनभर बंद रही। बिजली सप्लाई दिनभर ठप रहने से ग्रामीणों को जलघर से मिलने वाली पेयजल सप्लाई का पानी भी नहीं मिल सका। सप्लाई का पानी भरने के लिए ग्रामीण दिनभर बिजली के आने का इंतजार करते रहे।

ग्रामीण बलवान, सतपाल, राजेश, नंदलाल, रमेश, जयपाल, कृष्ण, रामकुमार, तरसेम, पवन व दिलबाग ने बताया कि बिजली निगम दुड़ाना 33 केवी पावर हाउस के कर्मचारियों की लापरवाही से मामूली सी हवा चलने के साथ ही गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से गांव की बिजली लाइन में आया फाॅल्ट ठीक करा बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग की है।

बारिश के कारण आया लाइन में फाल्ट

दुड़ाना के 33 केवी पावर हाउस से जोड़े गए बिघाना गांव की बिजली लाइन में फाॅल्ट आने व मौसम खराब होने के कारण बिजली सप्लाई दिनभर बाधित हुई है। मौसम ठीक होने के बाद शाम तक लाइन में आया फाॅल्ट ठीक करा बिजली सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। बिघाना गांव की लाइन को जल्द ही अलेवा 33 केवी पावर हाउस से जोड़ दिया जाएगा। -कुलदीप सिंह, एसडीओ, बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35AQCsv

ADD











Pages