रोहतक.महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने सोमवार को महिला आश्रम, वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना, सिविल अस्पताल स्थित सुकून सेंटर, सेफ हाउस का दौरा किया। चेयरपर्सन सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे गांधी कैंप स्थित महिला आश्रम के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर में पहुंचीं। यहां काफी खामियां पाई गईं।
इस संबंध में चेयरपर्सन ने संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया। वन स्टॉप सेंटर में महिला से रुकने से लेकर खाने-पीने तक की कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वो अपने बच्चों को कैसे यहां ठहरा पाएंगे। इसको लेकर उन्होंने जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों संपर्क साधकर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलाव महिला आश्रम के निरीक्षण के दौरान पाया कि आश्रम में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।
वहीं, उन्होंने महिला थाने में रिकार्ड खंगाला। पुलिस की ओर से फाइल किए मामलों में पीड़ित पक्ष से फोन पर बात कर पुलिस कार्रवाई संतुष्टि के बारे में बातचीत की। चेयरपर्सन को महिला थाने में हाल में भर्ती हुई महिला पुलिस कर्मी फोन में गेम खेलती मिली। चेयरपर्सन ने इस संबंध में एसपी राहुल शर्मा से बातचीत कर कार्रवाई करवाने की बात कही। उन्होंने ने बताया कि महिला थाना प्रभारी ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही इन महिला पुलिस कर्मियों ने ज्वाइन किया है। लिहाजा इनसे ऐसी चूक हुई।
सेफ हाउस में शौचालय और इनवर्टर की खामी
महिला अयोग की चेयरमैन ने सेफ हाउस का दौरा कर वहां रुके जोड़ो से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस में शौचालय और इनवर्टर की कमी मिली। इसके अलावा वो सिविल अस्पताल में स्थित सुकून सेंटर में गई। वहां पर उन्हें सभी व्यवस्था सहीं मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rcu9xV