पुलिस लाइन क्वार्टर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 643वें प्रकाश पर्व को लेकर सत्संग का आयोजन हुअा। मुख्य वक्ता डेरा सिरसगढ़ से संत मनदीप दास पहुंचे, जिनका श्रद्धालुओं ने फूलमाला पहनाकर आशीर्वाद लिया। सत्संग में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष हरियाणा-पंजाब से पहुंची संगत ने माथा टेका। सत्संग में कीर्तनी जत्थे ने भी गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कीर्तनी जत्थे द्वारा गाए भजन मोहे न बिसारो मैं जन तेरा... ने वातावरण भक्तिमय कर दिया। संत मनदीप दास महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। सत्संग के समापन के बाद गुरु का लंगर बरताया गया। सत्संग का आयोजन समस्त पुलिस लाइन के लोगों ने किया। हर वर्ष पुलिस लाइन के लोगों द्वारा सत्संग करवाया जाता है। सत्संग में पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंचे।
सिटी के पुलिस लाइन क्वार्टर में सत्संग में पहुंचने पर संत मनदीप दास महाराज का स्वागत करती संगत।
श्री गुरु रविदास महाराज के 643वें प्रकाश पर्व पर अायाेजित सत्संग में मौजूद संगत।
पुलिस लाइन क्वार्टर में श्री गुरु रविदास महाराज के 643वें प्रकाश पर्व को लेकर सत्संग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uhuoyA