भट्‌टू- चौपटा रोड पर आरओबी का काम 1 माह में होगा पूरा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 16 February 2020

भट्‌टू- चौपटा रोड पर आरओबी का काम 1 माह में होगा पूरा


रेल की क्रॉसिंग के दौरान एक मात्र रेलवे फाटक बंद होने के कारण भट्टू मंडी में लगने वाले जाम की समस्या से अब जल्द ही निजात मिल जाएगी। मार्च माह में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। रेलवे बीकानेर मंडल ने रेलवे लाइनों के ऊपर पुल के लिए गार्डर रखने की मुंबई मुख्यालय से स्वीकृति मांगी है। पुल के लिए यहां लोहे के गार्डर भी पहुंच गए हैं।

फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में पुल पर गार्डर रखने के लिए क्रेन पहुंच जाएगी। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान रेलगाड़ियों को भी ब्लॉक किया जाएगा। रेलवे विभाग इस ओवरब्रिज में रेलवे लाइनों के ऊपर 36 मीटर में ही काम करेगा। बाकी का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी ने पूरा कर दिया है।

716 मीटर लंबा होगा ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने पूरा किया अपना काम

भट्‌टू- चौपटा रोड पर बनने वाले ओवरब्रिज निर्माण का अधिकतर काम पूरा हो गया है। इस ओवरब्रिज की 716 मीटर की लंबाई होगी। यह ओवरब्रिज पीडब्ल्यूडी विभाग व रेलवे विभाग मिलकर बना रहे हैं। इस ओवरब्रिज पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपना काम पूरा कर लिया है। पीडब्ल्यूडी ने 680 मीटर ब्रिज बनाया है। अब रेलवे विभाग लाइनों के ऊपर 36 मीटर का ओवरब्रिज बना रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए पिछले सात माह से भट्टू - चौपटा रोड की फाटक बंद है। यह रेलवे फाटक बंद होने के कारण एकमात्र आदमपुर रोड पर बनी फाटक 122 से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है।

मार्च में काम होगा पूरा : एक्सईएन

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य मार्च माह में पूरा हो जाएगा। लाइनों के ऊपर पुल का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। पुल पर लोहे के गार्डर रखे जाएंगे। गार्डर रखने का काम शुरू करने के लिए रेल मुख्यालय से स्वीकृति मांगी गई है। यहां बड़ी क्रेन इसी माह आकर अपना काम शुरू कर देगी।\'\' -केडी स्वामी, एक्सईएन इंजीनियरिंग विभाग, रेलवे मंडल बीकानेर।

क्रॉसिंग के दौरान लग जाता है जाम

रेल क्रॉसिंग के दौरान शहर में जाम लग जाता है। अब चौपटा रोड पर ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। ओवरब्रिज का निर्माण होने से दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा। चौपटा मार्ग से भट्टू से चोपटा, नोहर, कागदाना, सिरसा सहित विभिन्न स्थानों के लिए वाहन चलते है। राजस्थान सीमा में जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाते है। ऐसे में ओवरब्रिज निर्माण से लोगों को फायदा होगा।

भट्टूकलां। रेलवे लाइनों के ऊपर बनता ओवरब्रिज।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhattu kalan News - haryana news rob work on bhattu chowpatha road will be completed in 1 month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bLGTnl

ADD











Pages