सरकारी स्कूलों में सोमवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। यह पीटीएम सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के मन से वार्षिक परीक्षाओं की चिंता दूर कर उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा। पीटीएम में अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग पंचकूला के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को मेगा पीटीएम में अभिभावक - अध्यापक बैठक के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस मेगा पीटीएम के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेगा पीटीएम के लिए प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। मेगा पीटीएम के लिए फतेहाबाद जिले में गुरुग्राम के एससीईआरटी विषय विशेषज्ञ चित्रगुप्त विशेष तौर पर पहुंचेंगे।
डिप्टी डीईओ वेद सिंह ने बताया कि मेगा पीटीएम के लिए फतेहाबाद जिले के स्कूल मुखियाओं को सूचित कर दिया गया है। सभी तैयारियां पूरी हो गई है। पीटीएम के माध्यम से विद्यार्थियों के मन से वार्षिक परीक्षाओं की चिंता दूर कर उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा।
इस बारे में डिप्टी डीईओ वेद सिंह ने कहा कि मेगा पीटीएम के लिए फतेहाबाद जिले के स्कूल मुखियाओं को सूचित कर दिया गया है। सभी तैयारियां पूरी हो गई है। पीटीएम के माध्यम से विद्यार्थियों के मन से वार्षिक परीक्षाओं की चिंता दूर कर उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा।
किया जाएगा जागरूक
पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की डयूटी लगाई है। -हरचरण सिंह, संयुक्त निदेशक सेकंडरी शिक्षा पंचकूला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u3UuFD