बोर्ड ने निजी स्कूलों के 10 हजार छात्रों के रोल नंबर रोके, 350 स्कूलों पर ठोका जुर्माना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

बोर्ड ने निजी स्कूलों के 10 हजार छात्रों के रोल नंबर रोके, 350 स्कूलों पर ठोका जुर्माना

{निजी स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि किसी और की लापरवाही की सजा उन्हें और उनके छात्रों को दी जा रही है

बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी और भगत सिंह कॉलोनी के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें इस बार गर्मी में बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) इनकी सुविधा के लिए करीब 25 लाख रुपए की लागत से गुड़गांव कैनाल पर 11 केवीए का एक नया फीडर लगाने की योजना बनाई है। अधिकारियों का दावा है कि नए फीडर से क्षेत्र में बिजली की समस्या समाप्त हाे जाएगी। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, फॉल्ट, बिजली कटौती आदि से राहत मिल जाएगी।

उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने से सब-स्टेशन से निकलने वाले फीडर पर लोड ज्यादा रहता है

चावला कॉलोनी और भगत सिंह कॉलोनी में करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं। इन्हें मौजूदा समय में गुड़गांव कैनाल पर बने सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने से सब-स्टेशन से निकलने वाले फीडर पर लोड ज्यादा रहता है। इसलिए ओवरलोडिंग के चलते उपभोक्ताओं को रोज अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी में यह समस्या और बढ़ जाती है। बिजली की समस्या से पानी की समस्या भी बढ़ जाती है।


सूचना

मैनेजमेंट फंडा

-पढ़े मुख्य अखबार के पेज 9 पर

नजदीक सेंटर की मांग


एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान बनाए जा रहे परीक्षा केंद्रों के बारे में भी बात करेंगे। क्योंकि बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र दूर-दूर बनाए जा रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है। उन्हें आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हैवी ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ सकता है।


इसलिए रोके गए हैं रोल नंबर


वर्ष 2019 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन अधिकांश स्कूलों के शिक्षक इस ड्यूटी से नदारद रहे। इससे परीक्षा के दौरान बोर्ड को काफी दिक्कत हुई थी। बोर्ड ने अब कार्रवाई करते हुए ऐसे निजी स्कूलों के छात्रों के रोल नंबर रोक दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है। इस संबंध में निजी स्कूलों के प्रबंधकों का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। मार्च 2019 में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगने के बाद कुछ शिक्षक परीक्षा से पहले ही स्कूल छोड़ गए थे या फिर उनकी जिस स्कूल में वे पढ़ाते थे वहीं ड्यूटी लग गई। इससे उन्होंने बोर्ड की ओर से निर्धारित केंद्रों पर ड्यूटी नहीं दे सके। इसमें स्कूल प्रबंधकों की कोई गलती नहीं है।

बोर्ड ने मैसेज भेजकर किया सूचित


जिन स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना दे दी गई है। वह रविवार को भी अपना निर्धारित जुर्माना जमा करा सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए बोर्ड कार्यालय खुले रहेंगे। जब तक स्कूल जुर्माना अदा नहीं करेंगे वे छात्रों के रोल नंबर डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, लेकिन स्कूलों को जुर्माना हल हाल में भरना होगा।
-डॉ जगबीर, अध्यक्ष, हरियाणा शिक्षा बोर्ड


भारत बंद आज: रेलवे स्टेशनों, बस अड्डा समेत प्रमुख बाजारों में सुरक्षा कड़ी, 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

एससी/एसटी एक्ट और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भीम आर्मी संगठन ने रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 3000 पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डा समेत प्रमुख बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर बहुजन समाज पार्टी ने इस बंद से खुद को अलग रखा है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता अंबेडकर भवन रामनगर, बाटा चौक से रविवार को रैली निकालेंगे। यह हाईवे बाटा पुल से होते हुए हार्डवेयर चौक, बीके चौक, नीलम चौक होते हुए रामनगर में पहुंचकर समाप्त होगी। ऐसे में इन रास्तों से जाने से बचें। यहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन करने का सबका अधिकार है। लेकिन यदि किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिता के खाते से निकल चुके हैं 9 लाख रुपए


अंकेश ने बताया कि दो महीने पहले उनके पिता के खाते से दो बार में नौ लाख रुपए निकाले जा चुके हैं। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने बताया खाते से नौ लाख रुपए निकालने वाले एक निजी कंपनी के कर्मचारी बनकर उनके घर आए थे और क्रेडिट कार्ड की लिमिट 30 लाख रुपए तक बढ़ाने के लिए चेक लेकर उसमें हस्ताक्षर कराए थे। जांच अधिकारी समुंदर सिंह ने बताया कि कॉल नंबर की जांच की जा रही है। साथ ही कारोबारी के घर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि इंटरनेट कॉल की जांच की जा रही है। यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि फोन करने वाला संदीप उर्फ काला बदमाश ही है या फिर उसके नाम पर कोई और निशाना साध रहा है।

प्रेमिका के साथ नहर में कूदे युवक का शव मिला

फरीदाबाद| तीन दिन पहले आगरा नहर में प्रेमिका के साथ कूदे युवक राज का शव पुलिस ने शनिवार को बल्लभगढ़-तिगांव रोड स्थित आगरा नहर से बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के लिए उसे बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को लिव इन में रह रहा प्रेमी जोड़ा हरिकेश नगर कॉलोनी के पास नहर में कूद गया था। पुलिस ने युवती बरखा का शव उसी दिन बरामद कर लिया था। लेकिन युवक राज का शव नहीं मिला था। शनिवार सुबह पुलिस को बल्लभगढ़-तिगांव रोड स्थित आगरा नहर में एक शव बरामद कर लिया गया। इधर दिल्ली-मथुरा रोड पर शुक्रवार देर रात एक कार ने सुरक्षा गार्ड को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह है पूरा मामला

नगर निगम के पूर्व सलाहकार केएल गेरा ने वर्ष 2008 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा था कि एनआईटी के आवासीय क्षेत्रों में काफी लोगों ने दुकानें बनाकर कमर्शियल गतिविधियां चला रहे हैं। इससे आवासीय क्षेत्रों की शांति प्रभावित हो रही है। लोगों के आने जाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

निगम पर अवमानना की होगी सुनवाई

हाईकोर्ट के आदेश की पालना न करने पर याचिकाकर्ता गेरा ने 2012 में तत्कालीन निगम कमिश्नर डी सुरेश को पार्टी बनाते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की। तभी से कृष्णलाल गेरा बनाम डी सुरेश कमिश्नर का यह केस हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसकी सुनवाई 25 फरवरी को होनी है।

10 शराब ठेकेदारों को नोटिस, 28 तक फीस न देने पर परमिट होंगे रद्द

फरीदाबाद| जिला आबकारी विभाग ने लाइसेंस फीस जमा न करने पर 10 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। इनसे कहा गया है यदि 28 फरवरी तक बकाया राशि जमा नहीं की तो उनके परमिट रद्द कर दिए जाएंगे। उन्हें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दिए जाने वाले ठेकों की बोली में भी शामिल नहीं होने दिया जाएगा। विभाग के अनुसार जिले में 10 ठेकेदारों पर करीब 24.50 करोड़ रुपए की लाइसेंस फीस बकाया है। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त एसपीएस चौहान के अनुसार जिले में जोन बनाकर शराब ठेकों का आवंटन किया गया है। फरीदाबाद में कुल 45 जोन हैं। एक जोन में छह शराब के ठेके हैं। कुल ठेकों की संख्या करीब 270 के आसपास हैं। लाइसेंस लेने वाले 10 ठेकेदारों ने लाइसेंस फीस के 24.50 करोड़ जमा नहीं किए हैं।

युवक व महिला संदिग्ध परिस्थिति में हुए लापता

पलवल| अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत से 28 वर्षीय युवक व 27 वर्षीय महिला रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि सल्लागढ़ निवासी सतपाल ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पुत्र संदीप 21 फरवरी की सुबह बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। इसी प्रकार एक पीड़ित ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी प|ी बैगर कुछ बताए घर से कहीं चली गई, जिसको काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई कुछ पता नही चला।

बिजली कटौती से मिलेगी राहत| एसडीओ राकेश छोकर के अनुसार फीडर के निर्माण से क्षेत्र के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नए फीडर के निर्माण के बाद यहां दो फीडर हो जाएंगे। इसलिए दोनों पर लोड को बांट दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, अघोषित कटौती आदि से राहत मिल जाएगी।

अगले माह से शुरू होगा काम| सिटी-2 सबडिवीजन के एसडीओ के अनुसार चावला और भगत सिंह कॉलोनी में फीडर बनाने की योजना बना ली गई है। इसमें अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। काम को एक महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा। इसके बाद लोड टेस्टिंग कर फीडर चालू कर दिया जाएगा।

चावला व भगत सिंह कॉलोनी के लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से मिलेगी राहत, बनेगा नया फीडर

जब तक स्कूल जुर्माना नहीं भरते, तब तक छात्रों के रोल नंबर डाउनलोड नहीं कर सकते

कोर्ट के आदेश के बाद भी बिल्डर ने रेजीडेंट्स को क्लब में जाने से रोका

मोस्ट वांटेड संदीप काला के नाम से फोन कर कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दहशत में कारोबारी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

हाईकोर्ट का आदेश: अवैध दुकानों पर कार्रवाई कर 25 तक जवाब दे निगम

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

पिछले साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में निजी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा ड्यूटी नहीं देने का खामियाजा इस साल परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। बोर्ड ने 10000 से अधिक छात्रों के रोल नंबर रोक दिए हैं। उसने जिले के करीब 350 निजी स्कूलों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका है। जब तक स्कूल जुर्माना नहीं भरते, तब तक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के रोल नंबर ये स्कूल डाउनलोड नहीं कर सकते। बोर्ड की इस कार्रवाई से स्कूल के साथ ही अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इस कार्रवाई के बारे में निजी स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि किसी और की लापरवाही की सजा उन्हें और उनके छात्रों को दी जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह इस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष से मिलेंगे। उनसे इस आदेश को वापस लेने की मांग करेंगे। उनसे कहा जाएगा कि वह पिछले साल परीक्षा में ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों पर व्यक्तिगत रूप से जुर्माना लगाएं। साथ ही छात्रों के रोल नंबर भी न रोकें जाएं, क्योंकि इसमें न स्कूल का कसूर है और न छात्रों का। बेकसूर छात्रों को टीचर्स की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

नए फीडर का निर्माण करते बिजली निगम के कर्मचारी।

राहत }ओवर लोडिंग के चलते इन दोनों कॉलोनियों में बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है

बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी

बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र सैन शर्मा ने कहा कि हरियाणा बोर्ड ने निजी स्कूलों के छात्रों के रोल नंबर रोक दिए हैं। जिले में करीब 350 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। इन पर जुर्माना भी किया गया है। इससे छात्रों के साथ अभिभावकों की भी चिंता बढ़ गई है। इसलिए इस संबंध में सोमवार को बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी।

बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षा शुरू

हरियाणा बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षा शुरू हो गई है। इसमें जिले के 30 हजार से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार निजी स्कूलों में सरकारी स्कूलों के आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारी आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार स्कूलों में प्रेक्टिकल परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा 29 फरवरी तक होगी।

आदेश वापस लिया जाए: एसोसिएशन

बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन का कहना है कि बोर्ड अपने आदेश को वापस ले। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। हालांकि एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह सोमवार को इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष से मिलकर इन मुद्दों पर बात करेंगे। अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो फिर आगे की रणनीति बनाएंगे।

हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित प्रैक्टिकल परीक्षा में शनिवार को 10वीं और 12वीं के छात्र भाग लेते हुए।

रेजीडेंट्स का आरोप बिल्डर ने लगाया ताला

अारडब्ल्यूए के प्रधान अनुपम कुमार के अनुसार शनिवार सुबह जब सैकडों रेजीडेंट्स ने क्लब में जाने का प्रयास किया तो क्लब के गेट पर ताला बंद मिला। रेजीडेंट्स को बताया गया कि अंदर मेंटिनेंस का काम चल रहा है। अनुपम कुमार का कहना है कि क्लब में कोई मेंटिनेंस वर्क नहीं चल रहा है। सिर्फ बिल्डर ने शरारत के कारण ऐसा किया है। उन्होंने कहा मौके पर पहुंचीं डीटीपी ने सोमवार को कब्जा दिलाने का भरोसा दिया है। उधर चौकी इंचार्ज सेक्टर-46 प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया। चूंकि कब्जा डीटीपी को दिलाना है। इसलिए उन्होंने सोमवार तक का समय दिया है। निश्चित रूप से कोर्ट के आदेश की पालना कराई जाएगी।

फरीदाबाद. ओमेक्स सोसाइटी के लोगों सें बात करती डीटीपी।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सिविल कोर्ट के आदेश के बाद भी बिल्डर ने ओमेक्स हिल्स-2 के रेजीडेंट्स को सोसायटी के क्लब में जाने से रोक दिया। शनिवार को बड़ी संख्या में रेजीडेंट्स ने क्लब में जाने का प्रयास किया था। सूचना मिलने पर सेक्टर 46 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद डीटीपी को मौके पर बुलाया गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बिल्डर को दो दिन का समय दिया गया है।

सोमवार काे कोर्ट के आदेश की पालना कराई जाएगी। उधर प्रभावित रेजीडेंट्स ने इसके विरोध में सूरजकुंड थाने का घेराव किया और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौंपा। रेजीडेंट्स का कहना है कि पुलिस कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने के बजाय बिल्डर की मदद कर रही है। लोगों ने कहा कि उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया तो वह बिल्डर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर करेंगे। चार साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे 216 फ्लैट मालिकों को सिविल जज मोहम्मद जकारिया खान की कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए क्लब में जाने का आदेश दिया है।

बिल्डर कर रहा है मनमानी

फरीदाबाद. भीम आर्मी संगठन की ओर से किए जाने वाले भारत बंद को लेकर पुलिस के जवानों को निर्देश देते अधिकारी।

सुबह आंबेडकर भवन पर होंगे एकत्रित

संगठन के उपाध्यक्ष अंकुर सागर के अनुसार इस बंद का बामसेफ, अखिल भारतीय वाल्मीकि सभा, ओबीसी महासभा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, भारतीय भीम सेना मोर्चा, मिशन सुरक्षा परिषद आदि संगठन समर्थन दे रहे हैं। सागर के अनुसार सुबह 10 बजे वह आंबेडकर भवन पर एकत्र होंगे। फिर वहां से जुलूस की शक्ल में बीके चौक के लिए निकलेंगे।

दो बार फोनकर मांगी रंगदारी

सेक्टर-21सी निवासी अंकेश गुप्ता ने बताया कि वह राशन सप्लाई का कारोबार करते हैं। 20 फरवरी की शाम करीब पांच बजे 11 डिजिट के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह संदीप उर्फ काला बोल रहा है। 20 लाख रुपए खर्चा पानी की व्यवस्था करो नहीं तो ठीक नहीं होगा। सूरजकुंड थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार शाम पांच बजे इसी नंबर से फिर कॉल आई और खर्चा पानी तैयार रखने की धमकी दी।

यह है मोस्ट वांटेड का परिचय

संदीप उर्फ काला हरियाणा और दिल्ली एनसीआर का मोस्ट वांटेड बदमाश है। अभी हाल ही में एक फरवरी को बदमाशों ने पाली रोड पर हनुमान मंदिर के पास पुलिस वैन पर हमला कर मोस्ट वांटेड संदीप उर्फ काला और धनसिंह होडल को छुड़ा ले गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर धनसिंह होडल समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन संदीप उर्फ काला अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इंटरनेट के जरिए आरोपी ने की थी कॉल

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

हरियाणा का मोस्ट वांटेड संदीप उर्फ कॉल जठेड़ी के नाम से सेक्टर-21 में रहने वाले एक कारोबारी को फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके बाद से कारोबारी का परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर फोन कॉल की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने इंटरनेट कॉल के जरिए फोन किया था ताकि जल्दी पकड़ में न आ सके। सूरजकुंड पुलिस ने उनके घर के आसपास गश्त बढ़ा दी है।

जांच अधिकारी भी लगातार पीड़ित के संपर्क में हैं। चूंकि संदीप उर्फ काला को साथी बदमाशों ने पिछले दिनों पाली रोड पर हनुमान मंदिर के पास पुलिस वैन पर हमला कर छुड़ा ले गए हैं। अभी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। इसलिए परिवार दहशत में है।

फरीदाबाद. एनआईटी क्षेत्र में अवैध रूप से खुली दुकानों की फाइलों की जांच करते निगम अधिकारी।

एनआईटी क्षेत्र में कागजात हो रहे चेक

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

एनआईटी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से बनीं दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 25 फरवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। सोमवार तक नगर निगम को उक्त दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर शपथ पत्र देना होगा। कोर्ट के इस आदेश के बाद नगर निगम के अधिकारी दो दिन से छुट्टी के दिन भी दुकानदारों की फाइलों की जांच करने में जुटे हैं। यह पता किया जा रहा है कि किन-किन लोगों ने उस समय राज्य सरकार द्वारा लाई गई स्कीम के दौरान सीएलयू अथवा स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया हुआ है। माना जा रहा है कि 25 फरवरी को निगम कमिश्नर और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कोर्ट में हाजिर होकर शपथ पत्र देंगे। जिन इलाकों की दुकानें प्रभावित हो रही हैं उनमें एनआईटी, एक, दो, तीन और पांच के अलावा कल्याण सिंह चौक, फावड़ा सिंह चौक, पंचकुइया रोड एनएच टू, नेहरू ग्राउंड आदि इलाके शामिल हैं।

फरीदाबाद, रविवार 23 फरवरी, 2020

3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - board stops roll numbers of 10000 students of private schools fines on 350 schools
Faridabad News - board stops roll numbers of 10000 students of private schools fines on 350 schools
Faridabad News - board stops roll numbers of 10000 students of private schools fines on 350 schools
Faridabad News - board stops roll numbers of 10000 students of private schools fines on 350 schools
Faridabad News - board stops roll numbers of 10000 students of private schools fines on 350 schools
Faridabad News - board stops roll numbers of 10000 students of private schools fines on 350 schools


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T8lXOR

ADD











Pages