पंजाब रोडवेज की बस जंडली पुल पर खड़े ट्रक से टकराई, 11 सवारियां घायल, 2 गंभीर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 February 2020

पंजाब रोडवेज की बस जंडली पुल पर खड़े ट्रक से टकराई, 11 सवारियां घायल, 2 गंभीर

अम्बाला-दिल्ली हाइवे के जंडली पुल पर शुक्रवार अल सुबह एक्सीडेंट हाे गया। हादसे में िदल्ली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज बस पुल पर खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार करीब 27 सवारियाें में से 11 सवारियाें काे गहरी चोटें अाई, जबकि अन्य सवारियाें काे भी हलकी चोटें लगी हैं। घायल सवारियाें काे पुलिस अाैर राहगीराें की सहायता से सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया।

बस में बुरी तरह फंसे ड्राइवर काे पुलिस अाैर राहगीराें की सहायता से निकाला गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टराें ने गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया। दाेपहर काे एक अन्य घायल यात्री काे पीजीआई रेफर किया गया। हादसे के दाैरान पुल पर वाहनाें की लम्बी कतार लग गई। काफी देर तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने जंडली पुल से बस अाैर ट्रक काे हटवाया। दाेपहर बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सकी।

यात्री राकेश ने बताया कि सब साे रहे थी बम जैसे धमाके की हुई अावाज : सिटी सिविल अस्पताल में घायल 62 वर्षीय यात्री राकेश के मुंह पर चाेट लगी। चाेट लगने से सही तरह से बाेल नहीं पा रहे। वह सिविल अस्पताल से उपचाराधीन थे। उन्हाेंने बताया कि बस में 25 के करीब सवारियां थी। ज्यादातर सवारियां साे रही थी। जैसे ही ट्रक के साथ बस की टक्कर हुई ताे बम जैसे धमाके ही अावाज हुई। एकदम अफरा-तफरी सी मच गई। सवारियाें काे चाेंटे लगी। ड्राइवर ज्यादा घायल हाे गया। उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही घायलाें के परिजन अस्पताल में पहुंचे। जानकारी देते हुए पुलिस चाैकी माॅडल टाउन इंचार्ज वरियाम सिंह ने बताया कि जंडली पुल के ऊपर खड़े ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में ड्राइवर सावन सिंह काे ज्यादा चाेट लगने से पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि बाकी 9 सवारियां सिटी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन थी। दाेपहर तक दाे पीजीआई रेफर हाे गए थे। पुलिस मामले में अागे की कार्रवाई कर रही है।

ये यात्री घायल हुए

नाम उम्र निवासी

अमन शर्मा 21 गरीयाडा, कांगड़ा

राकेश 62 न्यू दिल्ली

रवि 20 बाकीपुर, मुरादाबाद

हरीप्रसाद 47 गांव दशाेली यूपी

मुन्नी 45 तिगाेंडा, यूपी

कल्पना 25 बेकंटपुर, प. बंगाल

सुधा सांसापुर, फारूखाबाद

लालचंद 60 गांव, तिगाेश यूपी

अाेमवीर 27 माेहाली, पंजाब

ड्राइवर सावन तरनतारन पंजाब

दिल्ली से चली बस में 27 सवारियां थी, ड्राइवर भी गंभीर

दिल्ली से चली बस में 27 से ज्यादा सवारियां सवार थी। इन सभी सवारियाें काे चाेंटे अाई। इनमें से 11 सवारियाें काे काफी चाेंटे लगी थी। ड्राइवर सावन सिंह काे पीजीआई रेफर किया गया है। ड्राइवर बुरी तरह बस में फंस गया था। उसे पुलिस ने अन्य लाेगाें की सहायता से बाहर निकाला।

जंडली पुल पर हादसे में घायल यात्री अस्पताल में उपचाराधीन।

अस्पताल में उपचाराधीन महिला यात्री।

अम्बाला सिटी | जीटी राेड जंडली पुल पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news punjab roadways bus collides with truck parked on bridge 11 passengers injured 2 serious

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37LMuXO

ADD

Pages