हर माह होती हैं 15-16 की मौत, हादसे रोकने को रेलिंग लगाई तो उसे भी लोगों ने गिरा दिया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

हर माह होती हैं 15-16 की मौत, हादसे रोकने को रेलिंग लगाई तो उसे भी लोगों ने गिरा दिया

शनिवार को इस संबंध में उद्यमियों व विधायक के साथ बैठक हुई

नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में विश्व चिंतन दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

राष्ट्रीय युवा परिसर गदपुरी में आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर स्टेट एग्जिबिशन तथा फूड प्लाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतवर्ष से आए प्रतिभागियों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक धरोहर (विरासत) आदि को एग्जीबिशन में विभिन्न प्रकार से प्रस्तुत किया। उनके स्टेट में लोगों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले समस्त खानपान को भी प्रदर्शित कर अवगत कराकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।

इस क्रम में देश के विभिन्न भाग से आए हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने स्टेट एक्सपोजिशन फेस्टिवल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता व लोकगीत प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों के माध्यम से अपने-अपने राज्यों के बारे में सभी ने एक दूसरे को अपनी संस्कृति से परिचय कराया। कैंप का नेतृत्व अरुण चंद्र पात्र, अनीश कुमाार, श्रीनिवास कुमार, सहायक निदेशक बिहार स्टेट सेक्रेट्री बिहार मुख्य इंस्ट्रक्टर बिलकिस ए शर्मा व धनराज सिंह करेंगे।

गांवों की जर्जर सड़कों को बनवाएगी मार्केट कमेटी

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

डबुआ सब्जी मंडी में फरीदाबाद मार्केट कमेटी और स्वच्छ भारत अभियान हरियाणा के सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें सड़कों के रखरखाव और मंडी की साफ सफाई पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश संयोजक कमल दीक्षित भी शामिल थे। इस बैठक में मार्केट कमेटी के तहत आने वाले गांव ददसिया से किडावली 5 किलोमीटर, नीमका से तिगांव 1200 मीटर और बदरौला से बहादरपुर की 2 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य किया जाना है। इसके अलावा डबुआ सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन और नियमित साफ-सफाई व्यवस्था प्रॉपर रखने पर जोर दिया गया। बैठक में सब्जी मंडी की सभी जनसुविधाओं और नियमित रूप से साफ सफाई के बारे में कमेटी के सचिव विपिन कुमार से चर्चा हुई। कमल दीक्षित के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत समूचे प्रदेश में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे साफ-सुथरी सड़कों, सुन्दर पार्क और चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सचिव ने आश्वासन दिया कि मार्केट कमेटी के तहत आने वाली सड़कों का निर्माण एवं खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। बैठक में मंडी के प्रधान सुमेर सैनी, डबुआ प्रधान रणबीर पहलवान, गोपाल, विशाल, रनबीर आदि मौजूद थे।

सीएम आज हथीन में हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करेंगे

भास्कर न्यूज | पलवल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 फरवरी को जिले के उपमंडल हथीन की अनाज मंडी में हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करेंगे। डीसी नरेश नरवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हथीन अनाज मंडी में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एसपी सीआईडी राजकुमार व एसपी पलवल दीपक गहलावत भी मौजूद रहे।

डीसी ने विभागवार मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। एसडीएम वकील अहमद ने डीसी को कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की सिलसिलेवार जानकारी दी। स्थानीय विधायक प्रवीण डागर ने अपनी टीम के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत व महामंत्री पवन अग्रवाल भी दिन भर रैली की तैयारियों के चलते आयोजन स्थल पर मौजूद रहें।

जीवन में सफलता के लिए बच्चों को समय के अनुसार चलना होगा: गहलौत

भास्कर न्यूज | पलवल

चौ. हीरालाल मेमोरियल स्कूल छज्जूनगर में शनिवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। विदाई पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि जीवन ज्योति ग्रुप के एमडी वीरेंद्र गहलौत रहे, जबकि अध्यक्षता चेयरमैन धर्मवीर चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रपाल रावत व वाइस चेयरमैन ब्रह्म दत्त शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वीरेंद्र गहलौत ने कहा कि समय बहुत तेजी से चल रहा है, जो बच्चा समय के साथ चलेगा वही आगे बढ़ेगा। विदाई पार्टी के बाद 12वीं कक्षा के बच्चे स्कूल से निकलकर कॉलेजों में जाएंगे, वहां बच्चों को अपने भविष्य के बारे में स्वंय निर्णय लेना होगा। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल आलोक रावत, ओपी गाबा व सागर चौहान सहित स्कूल का स्टाफ व 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी मौजूद रहे। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

गुरुनानक जी के 550 पर्व पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन

भास्कर न्यूज | पलवल

गुरुनानक जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 23 फरवरी को गुरुद्वारा सिंह सभा पलवल शहर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें 550 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे जानकारी देते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा पलवल शहर के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि इस शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी सहित विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा पलवल की करीब 12 से अधिक सामाजिक संगठन भी रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। दलजीत सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे शुरू होगा और करीब 5 बजे सांय तक चलेगा। लोगों से अपील की गई है कि वह इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें।

पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार युवक को परिजनों से मिलवाया

पलवल | मानसिक रूप से बीमार एक युवक पिछले 20 दिनों से घर से लापता था, जिसे बघौला पुलिस चौकी प्रभारी ने असावटी रेलवे स्टेशन से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी इमरोज ने बताया कि 21 फरवरी को उन्हें सूचना मिली की एक नौजवान युवक असावटी गांव में रेलवे स्टेशन निकट संदिग्ध परिस्थिति मे धूम रहा है। मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें युवक मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हुआ। उसने अपना नाम दिग्विजय बताया तथा अपने भाई का फोन नंबर बताया। उक्त युवक द्वारा बताए गए फोन नंबर पर फोन किया, जिस पर उसके भाई से संपर्क हो गया। युवक नई बस्ती दिल्ली से लापता था।

स्टूडेंट्स को अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी

पलवल | डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 व जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1947 व वायु (प्रदूषण निवारण एंव नियंत्रण) अधिनियम 1981 के विशेष प्रावधानों के बारे में जागरूक किया।

रावत ने बताया कि ठोस कचरा प्रबंधन का उद्देश्य ठोस कचरे को नियंत्रित करने, इकट्ठा करने, प्रोसेस करने और निपटाने के लिए एक किफायती और सुसंगत तरीके से सार्वजनिक स्वास्थ्य संरक्षण व जहरीले और खतरनाक रसायनों और सामग्री की मात्रा को कम करने के लिए अपशिष्ट रिसाइकलिंग कार्यक्रमों को नियमित रूप से बनाए रखने के लिए कचरे से सामग्री का पुन: उपयोग और पुनर्रापित करना है। जल संरक्षण सहित, ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के लिए भी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई गई, शपथ के माध्यम से बच्चों को प्रेरित भी किया गया।

क्या कहते हैं स्थानीय नागरिक


प्रचार किया गया था कि उक्त स्कूल में निजी स्कूलों की तरह अंग्रेजी में पढ़ाई होगी, अपने बच्चों का दाखिला कराया था। अब हिंदी माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।
अंजू, अभिभावक, छपरौला गांव।

पलवल के नागरिक अस्पताल में बनेगी आधुनिक सुविधाओं वाली ओटी, हो सकेंगे मेजर ऑपेरशन

दावा: इस तरह की ओटी फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल में भी नहीं

भास्कर न्यूज | पलवल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के नागरिक अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है, शीघ्र ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसके बन जाने से सीधे तौर पर लाभ मरीजों को होगा।

विभाग के अनुसार, मॉड्यूलर ओटी देश के चुनिंदा महानगरों में ही मौजूद है। अधिकारियों की मानें तो फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भी इसकी सुविधा नहीं है, जो कि अब पलवल में मिलने जा रही है। इसके बनने से नागरिक अस्पताल में बड़े ऑपरेशन किए जा सकेंगे। साथ ही मरीजों को संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा। फिलहाल फर्स्ट फ्लोर पर एक ओटी चल रही है, जिसमें सुविधाओं का अभाव होने से मेजर ऑपरेशन नहीं हो पाते।

46 ट्रेनों का स्टेशन पर है ठहराव| फरीदाबाद-पलवल सेक्शन का न्यूटाउन रेलवे स्टेशन भीड़भाड़ वाला स्टेशन माना जाता है। यहां से रोज करीब 8000 से अधिक दैनिक यात्री सफर करते हैं। स्टेशन पर अप और डाउन में 44 से अधिक ट्रेनों का स्टापेज है। पलवल से न्यूटाउन तक सबसे अधिक यात्री आते-जाते हैं। यात्रियों को हाईवे और एनआईटी की ओर आने-जाने के लिए स्टेशन के बगल में ही फुट ओवरब्रिज बना रखा है। लेकिन यात्री शटल से उतरकर जान जोखिम में डालते हुए सीधे रेलवे लाइन पार करके आते-जाते हैं। कोई भी यात्री एफओबी से आना-जाना पसंद नहीं करता। जबकि हर पांच मिनट में तेज रफ्तार ट्रेनें निकलती रहती हैं।

हर महीने 15-16 लाेगों की जा रही है जान

न्यूटाउन रेलवे स्टेशन इस सेक्शन का सबसे खतरनाक स्टेशन माना जाता है। यात्रियों की भीड़ काे देखते हुए यहां प्लेटफार्म पर जगह भी बहुत कम है। यही कारण है कि हर महीने किसी न किसी ट्रेन की चपेट में आने से करीब 15-16 लोगों की जान रेलवे लाइन पार करते हुए चली जाती है। इतनी बड़ी संख्या में मौत होने से परेशान होकर पिछले दिनों जीआरपी और आरपीएफ ने कई दिन तक जागरुकता अभियान भी चलाया लेकिन लोग मानने और सुधरने कोे तैयार नहीं हैं। जीआरपी ने खुले रास्ते पर स्लीपर लगाकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया लेकिन हालात जस के तस हो गए।

स्कूल में सही से पढ़ाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

फरीदाबाद में टॉय सिटी बसाने की तैयारी, इसका निर्माण कार्य एचएसआईआईडीसी करेगी

इस रूट का सबसे भीड़भाड़ वाला स्टेशन है यह, 8 हजार पैसेंजर डेली सफर करते हैं यहां से

एनआईटी-3 के राजकीय स्कूल की गाइड सोनिया को राज्यपाल ने सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

एनआईटी-3 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गाइड सोनिया को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को स्कूल में उन्हें सभी छात्रों व शिक्षकों ने बधाई दी। उन्हें गाइड इंचार्ज ममता, ललिता, सुंदरलाल, शिवम व सभी शिक्षकों ने भी सम्मानित किया। स्कूल के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन वर्ष 1908 में ब्रिटेन में सर बेडेन पॉवेल द्वारा आरम्भ किया गया था। धीरे-धीरे यह आंदोलन हर एक सुसंगठित राष्ट्र में फैलने लगा।

इसमें भारत भी शामिल था। भारत में स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई। वर्ष 1938 में स्काउट आंदोलन विश्व संगठन का सदस्य भी बना। वर्ष 1911 में भारत में गाइडिंग की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा अभी स्काउट और गाइड आंदोलन का पहला सिद्धांत ईश्वर के प्रति कर्तव्य, आध्यात्मिक नियमों का पालन करना, दूसरा अन्य लोगों के प्रति कर्तव्य, तीसरा स्वयं के प्रति कर्तव्य आदि है। सोनिया ने आज इस सबको सिद्ध कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

फरीदाबाद। न्यूटाउन स्टेशन पर बाटापुल के नीचे लगी रेलिंग को पार करते लोग।

फरीदाबाद. पलवल**

04

फरीदाबाद, रविवार 23 फरवरी, 2020 |

बैठक में करीब 3 सड़कों की मरम्मत का निर्णय लिया

पलवल. डीसी नरेश नरवाल रैली स्थल का जायजा लेते हुए।

डीसी, एसपी, एसपी सीआईडी ने लिया इंतजामों का जायजा

पलवल. सरस्वती मां के समुख दीप प्रज्ज्वलित करते आयोजक।

विदाई समारोह में बच्चों को दिए गए नकल रहित परीक्षा के टिप्स

यहां कई अध्यापक अंग्रेजी माध्यम की जगह हिंदी माध्यम से पढ़ा रहे हैं। अध्यापकों का व्यवहार भी ठीक नहीं रहता है और अक्सर बच्चों से अभद्र भाषा में बात करते हैं।
सपना, ग्राम पंचायत की ओर से नियुक्त अध्यापिका।


ग्राम पंचायत की तरफ से बच्चों को पढ़ाने के लिए तैनात किया गया है और हम पढ़ा भी रही हैं, लेकिन सरकारी अध्यापक हैं वे हिन्दी माध्यम से पढ़ा रहे हैं।
- कविता देवी, ग्राम पंचायत की ओर से नियुक्त अध्यापिका।

पलवल. नंगला भीकू के मिडिल स्कूल के मुख्यद्वार पर लगे ताले को देखते बच्चे।


भास्कर न्यूज | पलवल

जिले के नंगला भीकू गांव के मिडिल स्कूल में अध्यापकों की मनमानी के चलते ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और अध्यापकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अभिभावकों का कहना था कि विभाग की तरफ से स्कूल को अंग्रेजी माध्यम कर दिया गया है, लेकिन स्कूल में कार्यरत अध्यापक अपनी मनमानी के चलते बच्चों को हिंदी माध्यम से पढ़ा रहे हैं। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले को समझा-बुझाकर शांत करा दिया और स्कूल के ताला खुलवा कर पढ़ाई शुरू की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर का कहना है कि जो बच्चे अंग्रेजी में नहीं समझ सकते उन्हें हिंदी में पढ़ाया जा रहा है। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।

नंगला भीकू गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में राजकीय माध्यमिक स्कूल है, स्कूल को 2019-20 में अंग्रेजी माध्यम दिया था, जिससे लोगों को आस जगी कि अब उन्हें अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। लोगों ने अपने बच्चों का दाखिली इस स्कूल में कराना शुरू कर दिया। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 300 से अधिक हो गई। सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर स्कूल में कई निजी अध्यापकों को नियुक्त कर दिया, लेकिन स्कूल में सरकार की तरफ से नियुक्त अध्यापक अपनी मनमानी कर बच्चों को हिंदी माध्यम से पढ़ाने लगे। इससे नाराज शनिवार को एकत्रित होकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और अध्यापकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करा ताला खुलवाया

फरीदाबाद। टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों को पऱ्स्तावित जमीन को दिखाते विधायक नीरज शर्मा।

खेड़ी गुजरान के पास 50 एकड़ जमीन चिह्नित की गई

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

फरीदाबाद में 50 एकड़ भूमि पर टॉय सिटी बसाने की तैयारी है। इसका निर्माण एचएसआईआईडीसी करेगी। टॉय सिटी के लिए खेड़ी गुजरान के आसपास करीब 50 एकड़ पंचायत की जमीन चिह्नित की गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर शनिवार को सेक्टर-21 के एक होटल में टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इसके सदस्यों की यहां एचएसआईआईडीसी के अफसरों, एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा और आईएएमएसएमई के चेयरमैन राजीव चावला के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान जमीन से लेकर टॉय सिटी को खड़ा करने तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। चावला ने इस दौरान टाय मैन्युफैक्चरर्स को इंडस्ट्री से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारियां दीं।

विधायक नीरज शर्मा ने बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार के बड़े अफसरों से बातचीत के बाद एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों की टॉय एसोसिएशन से बात करने की जिम्मेदारी फिक्स हुई। टाॅय एसोसिएशन के प्रधान अजय अग्रवाल के अनुसार केंद्र सरकार ने विदेशी खिलौनों को डंप करने की सख्त पॉलिसी बनाई है। उसके बाद से विदेशों से खिलौनों की आवक घटी है। हरियाणा सरकार ने खिलौनों पर वैट की दर को शून्य रखा है। ऐसे में टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से सीएम मनोहर लाल को प्रदेश में ऐसी जगह टॉय सिटी बसाने की मांग की है, जहां मेट्रो, ट्रेन व सड़क परिवहन की अचछी सुविधा हो।

अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर मॉड्यूलर ओटी के निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है, जल्द ही ओटी तैयार होकर आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
- डॉ. अजय माम, एसएमओ, पलवल

मॉड्यूलर ओटी में अधिकांश सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक होते हैं। मुख्यद्वार से लेकर अंदर तक संक्रमण का खतरा नहीं रहता। पंखे-कूलर की बजाय सेंट्रल एसी सिस्टम लगाया जाएगा। ओटी में हेपा फिल्टर लगा होता है जो बैक्टीरिया व वायरस को फिल्टर कर देता है, जिससे संक्रमण का डर नहीं रहता। हाथ धोने के लिए सेंसर युक्त वॉश बेसिन होता है। ओटी में कहीं भी खिड़की या अन्य कोई सुराख नहीं होता। आधुनिक ओटी लाइट लगाई जाती हैं। सारे उपकरण डिजिटल व हाईटेक होते हैं। ओटी में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन व अन्य गैस के लिए एक ही प्लेटफार्म होता है।


ओटी में होंगी हर सुविधाएं, संक्रमण की संभावना होगी शून्य

फोर्थ लाइन प्रोजेक्ट काे देखते हुए की जा रही सुरक्षा

रेलवे ने लगाई रेलिंग तो उसे भी गिरा दिया

यात्रियों की सुरक्षा काे देखते हुए रेल प्रशासन ने एनआईटी और हाईवे की ओर पुल के नीचे लोहे की रेलिंग लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद लोग सामान लेकर रेलिंग के ऊपर से आने जाने लगे। हद तो तब हो गई जब गुरुवार रात इन्होंने रेलिंग को गिराकर फिर से पुराना रास्ता बना लिया। रेल प्रशासन का मानना है कि इसे गिराने में किसी बाहर की नहीं बल्कि पुल के नीचे दुकान लगाने वालों की शरारत है। क्योंकि रास्ता बंद होने से उनकी दुकानदारी बंद हो गई। जानकर हैरानी होगी कि लोगों ने रेलवे लाइन से महज 10 फिट की दूरी पर ही मूंगफली की दुकान और रेहड़ी लगाकर कब्जा जमाए हुए हैं।

बल्लभगढ़ से तुगलकाबाद जंक्शन केबिन तक फोर्थ लाइन का प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है। जल्द ही फोर्थ लाइन से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए पुल के नीचे गैरकानूनी तरीके से बने रास्ते को रेलिंग लगाकर बंद किया गया है। क्योंकि लोग शराब पीकर रेलवे लाइन के किनारे तक पड़े रहते हैं। ऐसे में ट्रेनाें के आने जाने से उनकी जान भी जा सकती है। न्यूटाउन स्टेशन के अधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि मंडल रेल प्रबंधक के आदेश पर रेलिंग लगाई गई। लेकिन लोगों को यह रास नहीं आई। इसलिए इन्होंने इसे गिराकर फिर से रास्ता बना लिया। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

यहां लोगों को जान की परवाह नहीं

न्यूटाउन स्टेशन

रेलिंग की वजह से अवैध खोखे वालों की दुकानदारी बंद हो गई है

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

न्यूटाउन रेलवे स्टेशन पर बाटा पुल के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय हर महीने करीब 15-16 यात्रियों की जान ट्रेन की चपेट में आने से जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे। रेलवे ने हादसों काे रोकने के लिए दोनों साइड में लोहे की रेलिंग लगाकर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया तो लोगों ने रेलिंग फांदकर आना शुरू कर दिया। हद तब हो गई जब गुरुवार रात इन्होंने एक साइड की रेलिंग गिराकर रास्ता बना लिया। यात्रियों के आने-जाने के लिए रेलवे ने फुट ओवरब्रिज बना रखा है। लेकिन लोग शार्टकट के चक्कर में एफओबी से आने-जाने से बचते हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि पुल के नीचे दुकान खोलकर अपनी दुकानदारी चलाने वालों ने रेलिंग को गिराने में अहम भूमिका निभाई है। क्योंकि रेलिंग लगने से इनकी दुकानदारी बंद हो गई थी। लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे तक अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें खोल रखी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Palwal News - every month there are 15 16 deaths people put down the railing to prevent accidents
Palwal News - every month there are 15 16 deaths people put down the railing to prevent accidents
Palwal News - every month there are 15 16 deaths people put down the railing to prevent accidents
Palwal News - every month there are 15 16 deaths people put down the railing to prevent accidents
Palwal News - every month there are 15 16 deaths people put down the railing to prevent accidents
Palwal News - every month there are 15 16 deaths people put down the railing to prevent accidents
Palwal News - every month there are 15 16 deaths people put down the railing to prevent accidents


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PfGujC

ADD











Pages