बराड़ा | लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल उगाला में वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें स्कूल में शिक्षा व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक सतिंद्र सिवाच थे। प्रिंसिपल राजश्री वधवा ने स्कूल की उपलब्धियां बताई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कहा कि एक अच्छे विद्यार्थी को सामाजिक भी होना चाहिए ताकि वह देश व समाज के हित के लिए भी काम कर सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर किसी भी तरह की जबरदस्ती कर उन्हें किसी विशेष फील्ड में दाखिला न दिलवाएं। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रिया व गेमल दहिया ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39YYQNs