सेक्टर-16 में फैक्ट्री गार्ड को बांध 2 ट्रांसफार्मराें की क्वाइल ले गए चोर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 6 February 2020

सेक्टर-16 में फैक्ट्री गार्ड को बांध 2 ट्रांसफार्मराें की क्वाइल ले गए चोर


सेक्टर-16 एचएसआईआईडीसी की एक फैक्ट्री में बुधवार आधी रात को गार्ड को हथियार दिखाकर उसके हाथ-पैर व मुंह को कपड़े से बांधकर बदमाशाें ने फैक्ट्री में लगाए हुए ट्रांसफार्मर से क्वाइल निकाल चोरी कर ली। यहीं नहीं गार्ड के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। इस वारदात की सूचना मिलने पर कंपनी संचालक व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कंपनी संचालक के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी पहचान व धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए।

पुलिस सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाल रही

सेक्टर-16 में गन्नौर मंडी निवासी विजय कुमार की एक फैक्ट्री लगी हुई है जो फिलहाल यह खाली है। उसमें देखरेख के लिए दिन व रात के समय अनुसार अलग-अलग दो गार्ड लगाए हुए हैं। बीती रात 5-6 बदमाश करीब साढ़े 12 बजे कंपनी की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने यहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड नवीन को रिवाल्वर दिखाते हुए डरा दिया और उसके हाथ-पैर व मुंह को कपड़े से बांध कर दो ट्रांसफार्मरों जिनमें 65 किलोवाट व 500 किलोवाट हैं उनमें से क्वाइल निकाल ली। यही नहीं वे गार्ड नवीन का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। बताया गया है कि हाथ-पैर व मुंह पर बंधे कपड़े को किसी तरह से गार्ड ने बाद में हिलाकर ढीला गया और शोर मचाया तो रात के समय यहां से गुजर रहे नाइट पेट्रोलिंग स्कोरिटी के कर्मचारियों ने उसकी आवाज सुनकर उसे खोला और पुलिस व मालिक को भी इसके बारे में सूचना दी। जिसके बाद एचएसआईआईडीसी पुलिस चौकी टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गुरुवार को भी पुलिस टीम कंपनी में पहुंची और आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास की कंपनियों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि उनकी जल्दी ही गिरफ्तारी हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39dTeyB

ADD











Pages