सेवा भारती व स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद राम सोनी की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लग सकी। हालांकि पुलिस की साइबर टीम, डाग स्क्वायड टीम, एफ एस एल टीम तथा स्थानीय पुलिस अधिकारी घटना के दिन से ही लगातार अपनी कार्यवाही में जुटे रहे। परंतु उनके हाथ अब तक आरोपी की पहुंच से दूर रहे। इधर गोविंद राम सोनी के घर सांत्वना देने के लिए राजनैतिक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोग दिन भर आते रहे। वहीं हत्या के विरोध में पुन्हाना सर्राफा बाजार लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। चार फरवरी को देर शाम सेवा भारती व स्वर्णकार संघ के प्रधान गोविंद राम सोनी अपनी दुकान बंद कर अपने घर पर जा रहे थे। जिनकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर उनका आभूषणों व नकदी से भरा बैग लूट लिया।
मामले की सूचना पाकर मौके पर पुन्हाना डी एस पी अशोक कुमार, थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना, चौकी प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। घटना के दूसरे दिन शहर के लोगों ने विरोधस्वरूप बाजार बंद कर शहर में महापंचायत की। जिसमें स्वयं मेवात पुलिस कप्तान को आकर लोगों को शांत करना पड़ा और तीन दिन में हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन दिया। जिसपर शहरवासियों ने पंचायत समाप्त कर दाह संस्कार किया।
फरीदाबाद से आई डॉग स्क्वायड टीम रही एक्टिव: घटनास्थल से सुराग तलाशने को कई घंटे कोशिश की
घटना के बाद से ही पुलिस विभाग की साइबर टीम पूरे शहर में अलग-अलग रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशनों को खंगालने में लगी रही। फरीदाबाद से आई डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल से सुराग खोजने की कोशिश की। इसके अलावा पुलिस द्वारा बुलाई गई एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुराग ढूंढने की कोशिश की व कई तरह के सेंपल घटनास्थल से अपने कब्जे में लिए। इसके अलावा डीएसपी अशोक कुमार व थाना प्रभारी ने घटनास्थल, पास के गर्ल्स स्कूल परिसर में जाकर फिर से छानबीन की।
दूसरे दिन बंद रहा सराफा बाजार: घटना के तीसरे दिन पुन्हाना बाजार की दुकानें तो खुलीं, परंतु शहर का सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रहा। सर्राफा व्यवसायी सुभाष चंद, राजू सोनी ने बताया कि घटना के विरोध में उन्होंने लगातार दूसरे दिन अपनी दुकानें बंद रखी हैं। उन्होंने जल्द से जल्द हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग की।
सांत्वना देने आते रहे लोग| घटना के बाद से ही गोविंद राम सोनी के घर सांत्वना देने लोगों का तांता लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप आर्य, पूर्व विधायक व राज्यमंत्री रहीशा खान, ईकबाल जैलदार, नौक्षम चौधरी, आर एस एस के विभाग प्रचारक विकास कुमार, संघचालक प्रताप कुमार, भाजपा महामंत्री राजकुमार, श्यामसुंदर सिंगला, मनीष सिंगला, विद्या भारती के नरेश सिंगला पिनगवां, मुनेश फौजी, अनिल कुमार बादशाहपुर, विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, आर्य समाज के प्रधान सुरेन्द्र आर्य शामिल हैं।
पुन्हाना. मृतक सोनी के परिजनों को सांत्वना देते शहर के प्रमुख लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/375cHAb