पांडवकालीन झिर मंदिर पर शुरू हुई मेले की तैयारियां - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 6 February 2020

पांडवकालीन झिर मंदिर पर शुरू हुई मेले की तैयारियां


ऐतिहासिक धर्मनगरी फिरोजपुर झिरका में अरावली पहाड़ों की श्रंखला में बने पांडव कालीन झिर मंदिर पर फाल्गुन शिवरात्रि के अवसर पर मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। इस साल 21 फरवरी को मनाया जा रहा है। भक्तजन शदूर-दूर से आकर भक्ति पूर्वक भगवान शिव पर जल चढ़ाते हैं। झिर मंदिर के प्रधान अनिल गोयल ने बताया कि दिल्ली से 110 किलोमीटर की दूर नूंह के फिरोजपुर झिरका कस्बे में मंदिर स्थित है। यहां की मान्यता यह है कि यह पांडवों के वनवास के समय उनकी तपोभूमि रही है। यहां पर यह मेला वर्ष में दो बार लगता है। यहां पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से काफी संख्या में शिव भक्तगण दर्शन के लिए आते हैं।

फिरोजपुर झिरका. अरावली स्थित पांडव कालीन झिर मंदिर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ferozepur Jhirka News - preparations for the fair started at pandavas jhir temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2txghFo

ADD











Pages