टीचर्स से गबन की राशि 16% ब्याज सहित वसूली जाएगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 February 2020

टीचर्स से गबन की राशि 16% ब्याज सहित वसूली जाएगी


नूंह के सरकारी स्कूलों में 21 अध्यापकों द्वारा निर्माण कार्यों में 49 लाख का गबन करने मामले में अध्यापकों को गबन की राशि 16 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटानी होगी। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक रमेश दहिया ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर 21 अध्यापकों से सरकारी राशि के गबन की राशि 16 प्रतिशत ब्याज सहित स्कूल के एसएमसी खाते में जमा कराने को कहा है। बुद्धराम, उमेश कुमार, सफायत खान, रतिराम (रिटायर्ड), सुनील कुमार, मम्मन खान, मुकेश कुमार, सुभाष, गजराज, जमील अहमद, सोनवती, सुभाष, खुर्शीद अहमद, सुरेश शर्मा, रणबीर सिंह, अमरचंद, सुरेंद्र कुमार, रमेशचंद ,रमेशंचद, अब्दुल करीम और हरलाल।

स्कूलों में निर्माण कार्यों में इन 21 अध्यापकों द्वारा गबन किया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को लेकर जारी कर इन अध्यापकों से रिकवरी के लिए 16 प्रतिशत ब्याज सहित गबन राशि जमा कराने बारे में कहा गया है।
-रमेश दहिया, डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान नूंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37OfQoe

ADD











Pages