कुरुक्षेत्र | गांव किरमिच के डेरा प्रेमनगर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक युवती के स्कूल में प्राइवेट जॉब करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थानेसर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। वीडियो में युवती अपना नाम अनुराधा बता रही है। युवती का कहना है कि वह स्कूल में शिक्षकों के आने से पहले बच्चों को संभालने का काम करती है। इसके लिए उसे स्कूल हेड की ओर से दो हजार रुपए दिए जाते हैं। वहीं, डेरा प्रेमनगर स्कूल के हेड ने बताया कि यह वीडियो कई दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि उक्त युवती मिड डे मील वर्कर की बेटी है। वह बच्चों को खाना परोसने में मदद करती है। सुबह के समय जब वे स्कूल में नहीं थे तब यह वीडियो बनाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PG7Ux