मैक के पूर्व उपनिदेशक त्रिखा को मिला भीष्म साहनी अवॉर्ड - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 February 2020

मैक के पूर्व उपनिदेशक त्रिखा को मिला भीष्म साहनी अवॉर्ड


कुरुक्षेत्र | रंगकर्मी और मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के पूर्व उपनिदेशक विश्वदीपक त्रिखा को नाटक के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भीष्म साहनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बेस्ट थिएटर प्रमोटर अवॉर्ड सहित अनेक सम्मानों से नवाजे जा चुके त्रिखा को यह अवॉर्ड तीसरे नोएडा रंग महोत्सव में ड्रामाटरजी थिएटर ग्रुप द्वारा दिया गया है। विश्व दीपक त्रिखा द्वारा रंगमंच के विस्तार को चलाई जा रही संस्था सप्तक कल्चरल सोसाइटी के महासचिव अविनाश सैनी ने बताया कि चर्चित नाटककार सुनील चौहान के नेतृत्व में काम करने वाली ड्रामाटरजी दिल्ली की सक्रिय रंग संस्था है। यह संस्था हर वर्ष नाटक के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले तीन कलाकारों को भीष्म साहनी अवॉर्ड, महेंद्र मेवाती अवॉर्ड और जोहरा सहगल अवॉर्ड देती है। इस वर्ष विश्वदीपक त्रिखा को भीष्म साहनी अवॉर्ड से नवाजा गया। बताया कि 45 वर्षों से नाटक की दुनिया में सक्रिय विश्वदीपक त्रिखा ने हरियाणा में रंगमंच के लिए अनुकूल माहौल बनाने और यहां के रंगकर्मियों को मंच एवं अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा काम किया है। 2009 से 2014 तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के उपनिदेशक एवं प्रभारी रहे। उनके द्वारा निर्देशित नाटक गधे की बारात के पाकिस्तान के अलावा देश के विभिन्न प्रदेशों में 308 शो हो चुके हैं। भीष्म साहनी अवॉर्ड मिलने पर अनेक नाट्यकर्मियों और संस्कृति प्रेमियों ने त्रिखा को बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T0sefv

ADD











Pages