सड़क निर्माण शुरू, बेसहारा पशुओं का प्रबंध करो इस नारे के साथ नागरिकों ने एकत्रित होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नागरिकों ने बताया कि रोहतक गेट से लेकर देवसर चुंगी तक का रोड बिल्कुल बुरी स्थिति में है। इससे हमेशा धूल उड़ती रहती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को सांस की बीमारियां भी हो चुकी है।
बता दें कि पिछले साल 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक लेबर क्रांति मोर्चा एवं माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में 5 दिन न्यू हाउसिंग बोर्ड के सामने भूख हड़ताल की थी। उस समय एसडीएम सतीश कुमार की उपस्थिति में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया था कि एनजीटी के आदेश हटते ही इस रोड का निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश को हटे हुए आज पूरे दो महीने हो चुके हैं लेकिन इन 2 महीनों में भी अभी तक इस रोड की सुध नहीं ली गई है। उसके बाद 16 दिसंबर को एक दिन का धरना भी दिया गया था उसी दिन एनएचए के अधिकारियों ने दोबारा लिखित में आश्वासन दिया कि मौसम ठीक होने के बाद फरवरी के पहले हफ्ते में इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन एवं एनएचए के अधिकारी इस रोड के निर्माण कार्य को लेकर के उदासीन है।
इस रोड पर रोहतक गेट से लेकर दादरी गेट तक दोनों तरफ कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। बेसहारा पशु रोड पर घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले एक अध्यापक अतर सिंह यादव का भी पशुओं के साथ दुर्घटना में मौत हो चुकी है। फिर भी प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगती। शुक्रवार को इन समस्याओं को लेकर लेबर क्रांति मोर्चा एवं माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया कि सोमवार शाम तक इस रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो 18 फरवरी से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
यह अनशन आरपार की लड़ाई लड़ेगा जब तक रोड का निर्माण शुरू नहीं किया जाता वे अपना आमरण अनशन वापस नहीं लेंगे। रविवार को दादरी गेट क्षेत्र के आसपास के नागरिकों ने इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और रोड को जल्द बनाने एवं बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग की। इस अवसर पर लेबर क्रांति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर, पूर्व नप चेयरमैन प्रतिनिधि मदन वर्मा, लालचंद जांगड़ा, बनारसी यादव, बिट्टू यादव, विजय यादव, रमेश दहिया, सोनू प्रजापति, मिंटू प्रजापति, प्रवक्ता सुरेश सैनी व नाथी धानक आदि मौजूद थे।
न्यू हाउसिंग बाेर्ड कॉलोनी के सामने सड़क निर्माण, बेसहारा पशुअों की समस्या को लेकर नारेबाजी करते लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SKNcPu