बैडमिंटन में एलआईसी के सिद्धार्थ जाखड़ ने जयपुर में जीता सिल्वर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 16 February 2020

बैडमिंटन में एलआईसी के सिद्धार्थ जाखड़ ने जयपुर में जीता सिल्वर


भिवानी. जयपुर में ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक प्राप्त विजेता सिद्धार्थ जाखड़।

भिवानी | जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में 11 से 14 फरवरी तक चली ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट में एलआईसी की तरफ से खेलते हुए भिवानी निवासी सिद्धार्थ जाखड़ ने रजत पदक प्राप्त किया है। सिद्धार्थ जाखड़ ने सेमीफाइनल में एफसीआई की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी रवि दहिया को हराया। फाइनल में सिद्धार्थ को साईं चरण एयर इंडिया के खिलाड़ी से मात मिली सिद्धार्थ जाखड़ को योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन इंटरनेशनल 2020 जोकि 24 से 29 मार्च को जाधव इंडोर हॉल इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नई दिल्ली में होना है, के लिए चयनित किया गया है। सिद्धार्थ जाखड़ ने ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंगल्स में रजत पदक व टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में एलआईसी, एयर इंडिया, आरबीआई, एफसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरिएंटल इंश्योरेंस व कई कंपनियों ने हिस्सा लिया। सिद्धार्थ की इन सब उपलब्धियों के पीछे उनके कोच सुरेंद्र व वीरेंद्र जाखड़ का बड़ा योगदान रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news siddharth jakhar of lic won silver in badminton in jaipur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bNXebt

ADD











Pages