इटली रवाना होने से पूर्व देवसर में मत्था टेकने पहुंचे मुक्केबाज मनीष कौशिक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 16 February 2020

इटली रवाना होने से पूर्व देवसर में मत्था टेकने पहुंचे मुक्केबाज मनीष कौशिक


भिवानी | वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलवाने वाले गांव देवसर के मुक्केबाज मनीष कौशिक का सपना अब ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करना है। रविवार को अपने पैतृक गांव देवसर पहुंचे मुक्केबाज मनीष कौशिक देवसर मां भगवती शक्तिपीठ भी मत्था टेकने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मां के चरणों में हाजिरी लगाने के बाद उन्हें बड़ी ताकत महसूस होती है। मनीष कौशिक ने बताया कि मुक्केबाजी में विश्व स्तर की बारीकियां व दाव पेंच का प्रशिक्षण देने के लिए इटली में विशेष शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें विश्व भर के मुक्केबाज व उनके प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद वे तीन से 11 मार्च तक जार्डन में हाेने वाले ओलंपिक क्वालीफाई कैंप में भाग लेंगे। उनका पहला मकसद ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करना व दूसरा मकसद ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37uBKNb

ADD











Pages