बीते कुछ दिनों से चल रहा सुहाने मौसम का मिजाज 19 फरवरी को बदल सकता है। अफगानिस्तान में एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 19 और 20 को बादल छाने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग है। अगर हवाएं इसी तरह से चलती रहीं तो इसकी दिशा पर असर पड़ सकता है। इस बीच रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया।
अाजकल दिन में खिली धूप से आमजन राहत महसूस कर रहा है, लेकिन अभी ठंड पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। दिन में भले ही साफ मौसम से ठंड कम महसूस होने लगी है, लेकिन सुबह-शाम और रात की ठंड अभी बरकरार है। दिन का तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में जहां फरवरी के लगभग अंतिम सप्ताह तक सुबह-शाम ठंड रहेगी, वहीं इस बार आने वाली गर्मी भी कड़े तेवर दिखाएगी। पूर्वानुमान के अनुसार इस बार अधिक गर्मी पड़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस ताे न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्यत: इन दिनों में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं वर्ष 2019 में 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दिनभर 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। रविवार काे सूर्य सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर उदय हुए और शाम छह बजकर 16 मिनट पर अस्त होने से 11 घंटे 12 मिनट का ही दिन रहा।
जानिए... आगे कैसा
रहेगा मौसम
 साेमवार : सुबह हल्का कोहरा, धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा।
 मंगलवार : सुबह हल्का कोहरा, धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।
 बुधवार : आमतौर पर धुंध के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
रात के तापमान में कमी
आने की है संभावना
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार शनिवार से हवाएं कमजोर होना शुरू हो गई है। इसका असर यह होगा कि रात के तापमान एक से दो डिग्री कम होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तब तक मौसम ड्राई रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uQrnpK