युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 16 February 2020

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड


भिवानी-बवानीखेड़ा रेलवे लाइन पर गांव सुई रेलवे हाॅल्ट के नजदीक 90/5-6 किलो मीटर पर रविवार सुबह लगभग 11 बजे रेवाड़ी-बठिंडा रेलगाड़ी के नीचे कटने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर फिलहाल इत्फाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें अपनी मौत के लिए उसने किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है।

रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि सुई के नजदीक रेवाड़ी-बठिंडा रेलगाड़ी के नीचे कटने से एक युवक की मौत हो गई और शव रेलवे लाइन पर क्षत विक्षिप्त हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर रेलवे पुलिस के एएसआई जितेंद्र पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक के पास मिले कागजों से शव की पहचान गांव नाथूवास निवासी रमन के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए। सूचना पर दर्जनों की संख्या में पीड़ित पक्ष की महिलाएं अस्पताल में जमा हो गई और घटना पर दुख जताया। बेटे की मौत पर परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। रमन भिवानी में रोहतक गेट स्थित एक कोचिंग सेंटर में आर्मी व पुलिस भर्ती की कोचिंग लेता था। हर रोज की तरह वह सुबह नौ बजे बाइक पर घर से भिवानी आया था लेकिन लगभग साढ़े 11 बजे परिजनों को रमन की मौत की सूचना मिली।

नौकरी न मिलने के कारण रहता था मानसिक रूप से परेशान

मृतक के पिता प्रकाश के बयान पर फिलहाल इत्फाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है। जितेंद्र ने बताया कि युवक नौकरी न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। मृतक का पिता प्रकाश मेहनत मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।\'\' -जितेंद्र, एएसआई, जांच अधिकारी।

 **

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39JFfkx

ADD











Pages