20 करोड़ की ग्रांट रुकने से शहर में 60 गलियाें और झीलों का निर्माण अटका, लोग बोले- वोट लेकर भूल गई सरकार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

20 करोड़ की ग्रांट रुकने से शहर में 60 गलियाें और झीलों का निर्माण अटका, लोग बोले- वोट लेकर भूल गई सरकार


सीएम घोषणा की 20 करोड़ की राशि अटकने से शहर में 60 से अधिक गलियों व आधा दर्जन झीलों का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। 26 करोड़ की राशि में से केवल छह कराेड़ की राशि ही जारी हो पाई है। नगरपरिषद तीन बार सरकार व स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को रिमाइंडर लेटर भेज चुकी है। मंगलवार को गली निर्माण की मांग को लेकर टिब्बा बस्ती निवासियों ने प्रदर्शन किया और डीसी व नप चेयरमैन को ज्ञापन भी सौंपा है।

वर्ष 2018 में सीएम ने भिवानी रैली के दौरान शहर के छह जोहड़ों को झील बनाने की घोषणा की थी और वर्ष 2019 में 11 करोड़ की राशि मंजूर की गई। 26 जनवरी 2019 को सीएम ने भीम स्टेडियम समारोह स्थल से झीलों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। इसके अलावा शहर में लगभग 100 से अधिक गलियों के निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि सीएम घोषणा के तहत मंजूर की गई थी। नगरपरिषद ने झील व गलियों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर वर्क ऑर्डर ठेकेदारों को सौंप दिया और ठेकेदारों ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। ठेकेदारों ने झीलों का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर दिया है और गलियों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की। एक बार राशि जारी होने के बाद दोबारा राशि जारी नहीं की गई। ठेकेदारों के पास पैसा न होने के कारण गलियों व झीलों के निर्माण का कार्य बंद कर दिया है। पांच महीनों से कार्य बंद है।

भेजा गया है रिमांडर

गली व झीलों के निर्माण की लगभग 20 करोड़ की राशि रुकी हुई है। राशि न आने के कारण शहर में गलियों व झील के निर्माण कार्य बंद है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिमाइंडर भेजा गया है। उम्मीद है कि मार्च में राशि पहुंच जाएगी और इसके बाद बंद निर्माण कार्य फिर से शुरू होंगे।\'\' -रणसिंह यादव, चेयरमैन

पिछले साल ही लोगों मिलनी थी नौकायन में घूमने की सुविधा

अगर समय पर राशि जारी होती तो पिछले साल ही शहरवासियों को झीलों पर घूमने व नौकायन की सैर करने की सुविधा मिल सकती थी। इसके अलावा अगर सीएम घोषणा की राशि समय पर पहुंचती तो शहर में उखाड़ी गई लगभग 60 गलियों का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाता। इससे लोगों का रास्ता सुगत होता।

इन जोहड़ों के सौंदर्यीकरण रुका

बिछवाना जोहड़, हनुमान गेट जोहड़ी, कुंगड़वाला जोहड़, नूनसर जोहड़, मूलचंद जाेहड़, डोभी तालाब के सौंदर्यीकरण का काम फिलहाल रुका हुआ है। 6 जोहड़ों को दार्शनिक स्थल के तौर पर तैयार किया जाना था। झील व पार्कों के चारों ओर बाउंड्रीवॉल, बैठने की व्यवस्था, पगड्‌ंडी, नौकायन आदि की सुविधाएं शुरू की जानी है।

सौंदर्यीकरण की योजना
पर लगा ग्रहण


शहर में छह जोहड़ों का सौंदर्यीकरण कर झील बनाने की योजना अधर में लटक गई है। जोहड़ों पर लगभग छह करोड़ की राशि खर्च हो चुकी है, लेकिन जब तक पूर्ण रूप से जोहड़ों का सौंदर्यीकरण उन्हें झील का रूप नहीं दिया जाएगा तब तक खर्च की गई राशि भी लोगों के किसी उपयोग में नहीं आएगी। क्यांेकि इतनी राशि खर्च करने के बाद भी शहरवासियों को जोहड़ों किसी तरह के घूमने फिरने की सुविधा नहीं मिल पाई है। यहां तक आधे जोहड़े में अभी भी गंदा पानी ही जमा है। अगर जल्द ही राशि जारी हुई और कार्य पूरा नहीं किया गया तो बनाई गई झील फिर से जोहड़ों का रूप धारण कर लेगी।

लोगों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

अमर नगर टिब्बा बस्ती वार्ड नंबर 16 के निवासियों ने गली निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया और डीसी अजय कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। डीसी को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने आदि ने बताया गली के निर्माण में कोताही बरती जा रही है। सरकार भी वोट लेकर भूल गई है। वे अनेक बार पार्षद से गली का निर्माण करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया कि बार-बार गली निर्माण की मांग करने पर पार्षद ललित सैनी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस संबंध में उन्होंने डीसी व नगर परिषद के चेयरमैन को भी शिकायत दी है। गली निवासियों ने डीसी व चेयरमैन से गली का निर्माण करवाने की मांग की है।

घरों में पहुंचना भी मुश्किल

सीएम घोषणा की राशि न आने से शहर में 60 से अधिक गलियां ऐसी हैं, जिन्हें ठेकेदार ने उखाड़ दिया है। अब पैसा न आने से ठेकेदारों ने गली निर्माण से हाथ खड़े कर दिए हैं। गलियां उखाड़े जाने से लोगों का अपने घरों के अंदर तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। क्योंकि घरों के आगे बने हुए स्लैब भी उखाड़े जा चुके हंै। ग्वार फैक्ट्री के पीछे बनी एक गली से तो उखाड़े जाने के बाद राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इस तरह की स्थिति शहर के वार्ड नंबर दस, 11, 15, तीन, समेत अनेक स्थानों पर बनी हुई है। इसके लिए लोग पार्षदों को शिकायत करते हैं और पार्षद नप चेयरमैन को।

गली निर्माण को लेकर रोष जताते अमर नगर टिब्बा बस्ती के निवासी।

पुराना बस स्टैंड से कोर्ट परिसर की ओर जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news the construction of 60 lanes and lakes in the city stalled due to the grant of 20 crores grant people said the government forgot the vote
Bhiwani News - haryana news the construction of 60 lanes and lakes in the city stalled due to the grant of 20 crores grant people said the government forgot the vote


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Prkfax

ADD











Pages